लोकतंत्र की हत्या के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाला मशाल जुलूस
देहरादून। उत्तराखण्ड युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में सैकड़ों युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश में हो रहे लोकतंत्र की हत्या के विरोध में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से घण्टाघर तक मशाल जुलूस निकालकर केन्द्र सरकार का कड़ा विरोध किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि जिस अलोकत्रांत्रित तरिके से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता को समाप्त करने का काम किया गया है वह स्वच्छ लोकतंत्र के लिए घातक सिद्व होगा। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार विपक्ष की आवाज को लगातार दबाने का प्रयत्न कर रही है। उन्हांेने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार अपने नाकामियों को छुपाने के लिए ईडी और सीबीआई का सहारा लेकर विपक्ष को डराने और धमकाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कां्रग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक जनता की आवाज को उठाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि आज देश नाजूक स्थिति से गुजर रहा है।
राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता समाप्त किये जाने पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस न्यायालय का सम्मान करती है पर केन्द्र सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। उन्होंने कहा आंखिर कांग्रेस के नेता अपनी बात कहां पर कहें। कांग्रेस के सासंदों को सदन में बोलने नही दिया जा रहा है, ताकि सदन में सरकार की किरकिरी ना हो और देश की मीडिया केन्द्र सरकार के इशारे पर काम कर रही है, आंखिर देश को भाजपा की सरकार किस दिशा की ओर ले जाना चाह रही है। उन्होंने कहा विपक्ष अपनी बात अहिंसात्मक रूप से जनता के बीच में ले जायेगी। उन्होंने कहा कि विकास ठप्प पड़ा है, बेरोजगारी चरम पर है, मंहगाई आशमान छू रही है, देश की अर्थव्यवस्था चैपट है इन तमाम मुद्दों से देश की जनता का ध्यान भटकाने के लिए केन्द्र सरकार इस तरह के घिनौेने हथकण्डे अपना रही है। ताकि डर के मारे कोई आवाज ना उठा सके। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री स्व. इन्दिरा हृदयेश की जयन्ती के असवर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्वांजलि दी गई।
