Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के बारे में व्यापारियों को बताया

वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के बारे में व्यापारियों को बताया

हल्द्वानी। राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों को वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विभाग की ओर से बुलाई गई बैठक में ज्वाइंट कमिश्नर हेमा बिष्टड्ढ ने बताया कि सरकार ने व्यापारियों को लाभान्वित करने के लिए वन टाइम सेटलमेंट स्कीम लागू की है। इसके तहत किसी भी तरह के बकाया को 100 प्रतिशत ब्याज माफी के साथ जमा कर किया जा सकता है। साथ ही जिन व्यापारियों ने बकाया के संबंध में अपील की है वे भी इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं। बैठक में प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने इस स्कीम के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता ने सुझाव दिया कि राज्य कर विभाग व्यापारियों को इस स्कीम के प्रति जागरूक करे। जिला महामंत्री व टेंट एसोसिएशन के महानगर अध्यक्ष हर्षवर्धन पांडे ने कहा कि सरकार जीएसटी धारक व्यापारी का पांच लाख तक का दुर्घटना बीमा कवर था लेकिन इसे बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है, वहीं अधिकांश व्यापारियों को इसकी जानकारी ही नहीं है। इस मामले में भी राज्यकर विभाग को ठोस पहल करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments