Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड वीरता और पराक्रम की भूमिका निभाने वाली महिलाओं को दिया जायेगा नंदा...

वीरता और पराक्रम की भूमिका निभाने वाली महिलाओं को दिया जायेगा नंदा देवी सम्मान

देहरादून। सात वर्षों से विभिन्न क्षेत्रों में नवीन अग्रणी भूमिका निभाने वाली उत्तराखंडी महिलाओं को दिया जाने वाला देवी नंदा सम्मान इस वर्ष वीरता और पराक्रम की भूमिका निभाने वाली महिलाओं को दिया जायेगा। इस निमित्त सम्मानित होने वाली महिलाओं का चयन प्रदेश के विशिष्ट महानुभाव कर रहे हैं। चयन समिति की अध्यक्षता उत्तराखंड विधान सभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण करेंगी। आज इस सन्दर्भ में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व सासंद तरुण विजय ने ऋतु खंडूडी से भेंट की।
समिति में प्रदेश के शिखर बौद्धिक व्यक्तित्वों में पूर्व पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी, कुलपति दून विवि डॉ सुरेखा डंगवाल, उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय मिनाक्षी जैन, संगठन संयुक्त सचिव सीबीएसई, उत्तराखंड जयप्रकाश चतुर्वेदी हैं। नामांकन 25 अक्टूबर तक आमंत्रित किये गए हैं। पुरस्कार समारोह में केंद्रीय समाज कल्याण राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभाध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और डॉ सैयद फारूक (प्रमुख हिमालय वैलनेस ) अतिथि होंगे।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments