Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड सर्व समाज को एक साथ जोड़कर चलती है भाजपाः बंसल

सर्व समाज को एक साथ जोड़कर चलती है भाजपाः बंसल

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर कार्यालय में भारतीय जनता अनुसूचित मोर्चा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अनुसूचित समाज के युवा, महिला कार्यकर्ता एवं बडी संख्या के साथ महानगर कार्यालय में पदाधिकारियों ने पुष्पमाला व पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। अनुसूचित मोर्चे के अध्यक्ष विशाल कुमार नें सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा हमारा मोर्चा पूर्व समय की तरह इस कार्यकाल में भी संगठन को मजबूती देने का काम करेगा।
कार्यक्रम में भाजपा महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए विशाल कुमार को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने नव नियुक्त अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष विशाल कुमार को पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाए देते हुए कहा कि अनुसूचित मोर्चा संगठन में एक अहम मोर्चा है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसा संगठन है जो सर्व समाज को एक साथ जोड़कर आगे बढ़ता है। पूर्व दर्जाधारी वरिष्ठ नेता भगवत प्रसाद मकवाना ने विशाल कुमार को अपनी और समाज की ओर से शुभकामनाएं दी तथा प्रदेश मंत्री आदित्य चैहान ने भी शुभकामनाएं दी। मंच संचालन कर रहे महानगर महामंत्री बिजेन्द्र थपलियाल एवं सुरेन्द्र राणा ने किया।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments