Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड साल की पहली पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़ा जनसैलाब

साल की पहली पूर्णिमा पर गंगा स्नान को उमड़ा जनसैलाब

हरिद्वार। पौष पूर्णिमा के दिन हरिद्वार में गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। इस साल 2023 की पहली पूर्णिमा 6 जनवरी को पड़ी है। ठंड के बावजूद श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर डुबकी लगाते हुए नजर आए। सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार पौष माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा कहा जाता है। हिन्दू धर्म और भारतीय जनजीवन में पूर्णिमा तिथि का बड़ा महत्व है। पूर्णिमा की तिथि चंद्रमा को प्रिय होती है। इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में होता है। हिन्दू धर्म ग्रन्थों में पौष पूर्णिमा के दिन दान, स्नान और सूर्य देव को अघ्र्य देने का विशेष महत्व बतलाया गया है। ऐसा कहा जाता है कि पौष माह में किए जाने वाले धार्मिक कर्मकांड की पूर्णता पूर्णिमा पर स्नान करने से सार्थक होती है।
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान के बाद दान, हवन का विशेष महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन स्नान, दान और ध्यान करने से मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पौष पूर्णिमा का दिन खासकर भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी के पूजन के लिए उत्तम माना गया है। पंडित ऋषभ शास्त्री ने बताया कि आज के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। साथ ही इस दिन पितरों के लिए तर्पण, नारायण, बलि आदि कर्मकांड करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments