Tuesday, December 5, 2023
Home उत्तराखंड सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबन्ध एवं कूड़ा निस्तारण की डीएम ने की...

सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबन्ध एवं कूड़ा निस्तारण की डीएम ने की समीक्षा

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका ने जनपद में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबन्ध एवं कूड़ा निस्तारण के सम्बन्ध में नगर निगम व नगर पालिका परिषदों के अधिशाय अधिकारियों, एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ समीक्षा बैठक ली। जिसमें नोडल अधिकारियों ने वर्चुअल के माध्यम से प्रतिभाग किया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को उच्च न्यायालय द्वारा दिये गये निर्देशों का कडाई से अनुपालन करने के निर्देश दिये। कहा कि जनजागरूकता एवं छापामारी अभियान में किसी भी तरह कि लापरवाही ना हो इस बात को प्राथमिकता से लेना सुनिश्चित करेंगे।
जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबन्धन के साथ ही छापेमारी कार्यवाही करने व विभिन्न माध्यम से वृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार कर जन जागरूकता अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न स्थानों स्मार्ट सिटी द्वारा स्थापित वीएमडी बोर्ड पर सिंगल यूज प्लास्टिक की जानकारी एवं प्रतिबन्ध के सम्बन्ध में जन जागरूकता संदेश प्रसारित करने तथा जनमानस को अभियान से जोड़ते हुए सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग करने के लिए अन्य को भी प्रेरित करें। उन्होंने कूड़ा निस्तारण हेतु प्रभावी कार्यवाही करने एवं कूड़े के निस्तारण व सेग्रिगेशन हेतु स्थान चिन्हित करने की कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए।
इसके उपरान्त जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने संबंधित उपजिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल के माध्यम से बैठक ली। उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपाल में चिन्हित अवैध अतिक्रमण पर की गई कार्यवाही की जानकारी लेते हुए, तय समय सीमा के भीतर कार्यवाही पूर्ण करने की आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही की गइ कार्यवाही से अवगत कराते हुए रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

राज्यपाल ने नौसेना दिवस पर नौसैनिकों, पूर्व नौसैनिकों व उनके परिजनों को बधाई दी

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने नौसेना दिवस के अवसर पर समस्त नौसैनिक, पूर्व नौसैनिकों तथा उनके परिवारों को नौसेना दिवस...

सीएम ने ठोउड़ा नृत्य एंव सांस्कृतिक महोत्सव में प्रतिभाग किया

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को परेड ग्राउंड में जौनसार बावर पौराणिक सांस्कृतिक लोक कला मंच एंव सामाजिक संस्था द्वारा आयोजित ठोउड़ा...

हमारा प्रदेश अपनी आभा से संपूर्ण विश्व को आलोकित कर रहाः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल में आयोजित उत्तराखण्ड लोक विरासत के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने...

रीजनल पार्टी ने की पदाधिकारियों की घोषणा

देहरादून। राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ऋषिकेश में उपेंद्र सकलानी संस्थापक सदस्य की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया,जिसमे पार्टी संगठनात्मक रूप से विस्तारीकरण...

Recent Comments