Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड सीएम ने जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

सीएम ने जनप्रतिनिधियों से किया संवाद

रूद्रप्रयाग/देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को जीएमवीएन तिलवाड़ा में जनपद के जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान, सभासदों एवं विभिन्न जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सब जनप्रतिनिधि जनता के प्रति जिम्मेदार लोग हैं, सबका दायित्व है कि अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण मनोयोग से करें। उन्होंने कहा कि हमारा ध्येय होना चाहिए कि मिलकर विकास के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तरीय जो काम हैं उनके लिए जनप्रतिनिधियों को देहरादून तक न आना पड़े। जिस कार्य का समाधान जहां हो सकता है वहीं उसे पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने कहा कि हम सबको एक वर्क कल्चर स्थापित करना है।
मुख्यमंत्री ने चार धाम यात्रा के सफल संचालन के लिए सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान भी जनप्रतिनिधियों की अहम भूमिका रही यही कारण है कि हम सबने कोविड महामारी से डटकर मुकाबला किया। मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों से आह्वान करते हुए कहा कि हम सब को वर्ष 2025 तक उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में मिलकर काम करना है।
इस दौरान रुद्रप्रयाग विधायक भरत चैधरी, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत, बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय, जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन्त तिवाड़ी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल व बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments