Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बोले बागेश्वर उपचुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतों...

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी बोले बागेश्वर उपचुनाव में रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होगी भाजपा

बागेश्वर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बाबा बागनाथ की नगरी में पहुंचने पर पूर्व सैनिक संगठन बागेश्वर इकाई द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का भव्य स्वागत किया गया। शुक्रवार को मंडलशेरा स्थित बीजेपी के जिला कार्यालय में कैबिनेट मंत्री बागेश्वर पहुंचे। जहां उन्होंने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में आयोजित सैनिक महासभा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। पूर्व सैनिक संगठन द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का बागेश्वर आगमन पर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में वीर नारियां स्वतंत्रता सैनानी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के समर्थन में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने स्व.कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा स्व. चंदन राम दास बहुत ही मृदु भाषी और सरल स्वभाव के थे। मंत्री गणेश जोशी ने बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी स्व.कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास के पक्ष में पूर्व सैनिकों से मतदान करने की अपील भी की। उन्होंने कहा बागेश्वर की जनता ने भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में मतदान का फैसला ले लिया है। मंत्री ने पूर्व सैनिकों से भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास के पक्ष में मतदान का अनुरोध किया। जिसपर कई संख्या में पहुंचे पूर्व सैनिकों ने भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में मतदान की हामी भरी। मंत्री ने बागेश्वर से लगातार चार बार जितना स्व चंदन राम दास की लोकप्रियता को दर्शाता है। उन्होंने कहा बागेश्वर की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान का मन बना लिया है। मंत्री गणेश जोशी ने भरोसा जताते हुए कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भाजपा रिकॉर्ड तोड़ मतों से विजयी होगी। इस दौरान पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को अपनी विभिन्न मांगो को लेकर ज्ञापन दिया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा सैनिकों के सम्मान और उनके आश्रितों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार निरंतर प्रयासरत है।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments