Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्य धाम निर्माण कार्यों की समीक्षा की

सैनिक कल्याण मंत्री ने सैन्य धाम निर्माण कार्यों की समीक्षा की

देहरादून। सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने विधान सभा स्थित कार्यालय कक्ष में सैनिक कल्याण विभाग एवं सैन्य धाम निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली। मंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है, और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परिकल्पना है कि उत्तराखण्ड में सैन्य धाम निर्माण हो तथा एक सैनिक होने के नाते यह मेरा भी दृढ़ संकल्प है कि उत्तराखण्ड का सैन्य धाम यहां के चार धामों की तरह ही विकसित होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रोजेक्ट को लेकर विशेष रूचि ली है। मंत्री ने कहा कि हमारा संकल्प है कि 2023 के अंत तक हम सैन्य धाम का निर्माण पूर्ण कर लेंगे।
मंत्री ने कहा कि सैन्य धाम को भव्य रूप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा देश के विभिन्न स्मारकों का अध्ययन करके सैन्य धाम के डिजाइन को अंतिम रूप दिया है। उन्होंने कहा कि विगत वर्ष में प्रदेश भर शहीद सम्मान यात्रा के दौरान प्रदेश के 1734 शहीद परिवारों के घर से मिट्टी एकत्र कर सैन्य धाम में बनाये जाने वाली अमर जवान ज्योति के नीचे रखा जायेगा। मंत्री ने कहा कि सैन्य धाम का मुख्य द्वार पर और उत्तराखण्ड के गौरव और देश के पहले सीडीएस जनरल विपिन रावत के नाम पर बनाया जायेगा। उन्होंने कहा नवंबर 2022 के अंत तक 28ः निर्माण कार्य पूर्ण कर दिया जायेगा। इस अवसर पर बैठक में अपर सचिव सैनिक कल्याण चन्द्र सिंह धर्मसत्तू, उप जिलाधिकारी नरेश चन्द्र दुर्गापाल, संयुक्त सचिव सुनील सिंह तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments