Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड सौभाग्यवती फाउंडेशन महिलाओं को बना रहा आत्मनिर्भर 

सौभाग्यवती फाउंडेशन महिलाओं को बना रहा आत्मनिर्भर 

हरिद्वार। सौभाग्यवती हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन घरेलू महिलाओं को रोजगार से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम रहा है। फाउंडेशन से जुड़कर महिलाएं अपने परिवार के पालन-पोषण में मजबूत हो रही है। महिलाओं को प्रशिक्षण देने के साथ ही सिलाई, कंप्यूटर कोचिंग सेंटर के अलावा सूटों पर कढ़ाई का कार्य करने के लिए सेंटर शुरू कर दिया है। जिसका उद्घाटन विधिवत रूप से रानीपुर विधायक आदेश ने किया है।
जगजीतपुर राजागार्डन स्थित गंगा विहार में सौभाग्यवती हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन की ओर से सिलाई, कंप्यूटर कोचिंग सेंटर, सूट कढ़ाई सेंटर का शुभारंभ विधायक ने शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक आदेश ने कहा कि रेणु राजपूत ने सौभाग्यवती हेल्पिंग हैंड फाउंडेशन बनाया है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को जागरूक करना व हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना होगा। फाउंडेशन के जरिए घरेलू महिलाओ को रोजगार तो मिलेगा ही साथ ही वह आत्मनिर्भर बनेंगी। उन्होंने कहा कि सीखो, सिखाओ करो और कमाओ फाउंडेशन का उद्देश्य होगा। ये एक सराहनीय पहल है। नारी शक्ति के सम्मान और रोजगार मुहैया कराने के भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें तमाम योजनाएं संचालित कर रही है। जिसका लाभ सभी महिलाओं तक पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। फाउंडेशन की अध्यक्ष रेणु राजपूत ने कहा कि संस्था का उद्देश्य ‘स्वदेशी एवं आत्मनिर्भर’ की नीति के अनुरूप है। कहा कि फाउंडेशन समय-समय पर कार्यक्रम आयोजित करके महिलाओं में जागृति लाने व उन्हें उनके अधिकारों और सरकार की ओर से चलाई जा रहीं महिला उत्थान योजनाओं की जानकारी देगा। उन योजनाओं की पात्रता एवं हितग्राहिता की कार्यविधि की भी जानकारी देगा। जिससे जरूरतमंद महिलाएं किसी भी सरकारी योजना के लाभ से वंचित न रह पाए।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments