```
उत्तराखंड

हिमानी सेमवाल का चयन सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर हुआ चयन

टिहरी। घनसाली निवासी हिमानी सेमवाल का चयन सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर हुआ है। इससे उनके परिवार के साथ ही घनसाली क्षेत्र में खुशी की लहर है। हिमानी सेमवाल ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरुजनों को दिया है। हिमानी कहती हैं कि उनके पिताजी ने हमेशा उनका हौंसला बढ़ाया, हर कदम पर उनका साथ दिया। जिस वजह से आज उन्होंने इस परीक्षा में सफलता हासिल की।
एडवोकेट हिमानी सेमवाल वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा नेता तेजराम सेमवाल की पुत्री हैं। लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी की परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। इस सूची में हिमानी सेमवाल का चयन सहायक अभियोजन अधिकारी के पद पर हुआ है। एडवोकेट हिमानी सेमवाल को घनसाली क्षेत्र की पहली महिला अभियोजन अधिकारी होने का गौरव प्राप्त हुआ। बचपन से ही पढ़ने में होशियार हिमानी सेमवाल वरिष्ठ पत्रकार तेजराम सेमवाल की पुत्री हैं। एडवोकेट हिमानी सेमवाल ने अभियोजन अधिकारी बनकर घनसाली के साथ-साथ जनपद टिहरी गढ़वाल का नाम भी रोशन किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *