Friday, April 19, 2024
Home उत्तराखंड अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा हमें स्वयं करनीः त्रिवेंद्र

अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा हमें स्वयं करनीः त्रिवेंद्र

देहरादून/राजस्थान। इंसान को अपने धर्म और संस्कृति की रक्षा हर हाल में करनी चाहिए। क्योंकि यही से संस्कार पुष्पित पल्लवित भी होता है। यह बात भाजपा के वरिष्ठ नेता और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को राजस्थान के ब्यावर में सम्राट पृथ्वीराज चैहान जन्मोत्सव समारोह समिति द्वारा आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि कही। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि धर्म जिंदा रहेगा, तो इंसान भी जिंदा रहेगा। उन्होंने कहा कि वे सम्राट पृथ्वीराज चैहान के जन्मोत्सव कार्यक्रम में आकर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहें हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने कहा कि आज हिन्दू (रावत राजपूत) जो विपरीत परिस्थितियों की वजह से बदल गये हैं,वे अपने मूल में लौटना चाहते हैं, हमें उनकी मदद करना चाहिए। क्यों कि वे दबाव की वजह से बदले हैं। यदि ऐसे लोग अपने मूल में लौटते हैं तो इसे धर्म परिवर्तन नहीं कहा जा सकता है। सच्चाई तो यह है कि वे अब अपने घर की वापसी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के लोगों ने अपने गांव का नाम नहीं बदला। क्यों कि उन्हें भविष्य पर यकीन है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने अपने 18 साल पहले राजस्थान के मेवाड़ और उदयपुर की यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौरान उन्होंने एक रावतों के एक गांव का दौरा किया। उस गांव में उनकी जमकर खातिरदारी की गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी पहले रावत समाज के लोग उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में जाकर बसे। उस समय पहाड़ों पर कुछ नहीं था। जंगल, झरने और नदियों के अलावा कुछ था ही नहीं। फिर भी लोगों ने अपने आप को स्टैंड किया। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि आज मैं अपनों के साथ खड़ा हूं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लंबे अरसे से हमसे बिछड़ गए हैं उन्हें हमें स्वीकार करना होगा। यह हमारा पहला लक्ष्य भी होना चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। साथ ही समाज की भलाई के लिए कार्य करें। हमें देश की तरक्की के लिए कार्य करने होंगे।
देश किस तरह से सशक्त होगा। यह बात हमें समझने की कोशिश करनी होगी।

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments