Friday, April 19, 2024
Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड में कांग्रेस की बनेगी सरकारः प्रीतम सिंह

उत्तराखण्ड में कांग्रेस की बनेगी सरकारः प्रीतम सिंह

विकासनगर। नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने समाल्टा पहुंच कर चालदा महाराज के मंदिर में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद लिया। उन्होंने दावा किया प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनेगी।
रविवार को नेता प्रतिपक्ष एवं चकराता से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह ने समाल्टा पहुंच कर चालदा महाराज मंदिर में पूजा की। पूजा-अर्चना के बाद ग्रामीणों से संवाद करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि दस मार्च के बाद प्रदेश को माफिया राज से निजात मिलेगी। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है। कहा कि सरकार बनने के बाद कांग्रेस जनता के किए गए वादों को पूरा करने के लिए पहले दिन से काम करना शुरू कर देगी। कहा कि पांच साल तक भाजपा ने चकराता विधानसभा के साथ सौतेला व्यवहार किया है। लेकिन अब चकराता की उपेक्षा नहीं होगी। त्यूणी में सौ बेड के नर्सिंग कॉलेज का निर्माण जल्द ही पूरा कर दिया जाएगा। इससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मुहैया होंगे। नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा। चकराता के साथ ही पूरे प्रदेश में विकास की गति को सरकार गठन के पहले दिन से ही तेज कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गांव, खेत खलिहानों में सुख समृद्धि सिर्फ कांग्रेस ही ला सकती है। प्रदेश में माफिया के बजाय जनता का राज होगा।

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments