Friday, April 19, 2024
Home उत्तराखंड उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित

उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव पारित

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य महिला की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल की अध्यक्षता में आयोग कार्यालय परिसर में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का संचालन आयोग की सदस्य सचिव कामिनी गुप्ता द्वारा किया गया। बैठक के दौरान आयोग की उपाध्यक्ष, ज्योति (साह) मिश्रा, अल्मोडा एवं उपाध्यक्ष शायरा बानो ऊधमसिंहनगर एवं आयोग के विधि अधिकारी, दयाराम सिंह एवं शानू रावत, कनिष्ठ सहायक द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बोर्ड बैठक में सदस्यों के रिक्त पदों को भरने हेतु शासन स्तर पर पत्राचार किये जाने, दूर-दराज क्षेत्रों से देहरादून का सिलिंग/परामर्श लेने हेतु पहुँचने वाली पीडित महिलाओं के कम से कम एक सप्ताह रूकने हेतु 10 से 12 कमरों की व्यवस्था शासन द्वारा की जाये, बन्द पडे सुधार गृहों को संचालित किये जाने, शासन द्वारा आयोग को जागरूकता कार्यक्रम हेतु अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराने, पूर्व अध्यक्ष की भांति निवर्तमान अध्यक्ष के मानदेय में भी बढोत्तरी किये जाने एवं महंगाई को देखते हुए गाडी/पैट्रोल का किराया मी बढ़ाये जाने सम्बन्धी गहनता पूर्वक विचार-विमर्श करते हुए प्रस्ताव पारित किये गए। इसके अतिरिक्त बैठक के दौरान यह भी बिन्दु प्रकाश में आया कि आयोग कार्यालय शहर से काफी दूर स्थित है, जिसमें महिलाओं को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पडता है। आयोग कार्यालय शहर के बीच में स्थित होना अति आवश्यक है। उक्त बिन्दु पर गम्भीरता से विचार करते हुए शासन स्तर पर पुनः पत्राचार किये जाने सम्बन्धी प्रस्ताव भी पारित किया गया। अध्यक्ष द्वारा उपाध्यक्षों को यह आदेशित किया गया कि वह स्वयं द्वारा किये गए समस्त कार्यों की मासिक रिपोर्ट बनाकर आयोग को प्रेषित करें। बैठक में स्पा सैण्टर से सम्बन्धित नियमावली पर भी शासन स्तर पर अतिशीघ्र नियमावली लागू किये जाने हेतु पुनः पत्राचार किया जायेगा। आयोग के विधि अधिकारी, दयाराम सिंह द्वारा बैठक का समापन करते हुए समस्त पदाधिकारियों का धन्यवाद किया गया।

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments