Saturday, April 20, 2024
Home उत्तराखंड कार के ऊपर गिरी चट्टान, दंपति की दर्दनाक मौत

कार के ऊपर गिरी चट्टान, दंपति की दर्दनाक मौत

चमोली। कर्णप्रयाग-ग्वालदम मोटरमार्ग पर बगोली से कुछ दूरी पर शिव मंदिर के पास एक चलती कार के ऊपर एक चट्टान गिर गई। जिसके कारण दंपति की कार के अंदर दबने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत जेसीबी को बुलवाया और स्थानीय लोगों की मदद से कार के ऊपर गिरी चट्टान को हटाया गया। जिसके बाद कार के अंदर से दंपति के क्षत विक्षत शवों को बार निकाला गया। पुलिस ने मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 3 बजे की बताई जा रही है। मृतक कार सवार दंपति की शिनाख्त बलबीर सिंह (उम्र 45 वर्ष) और सावित्री देवी (उम्र 34 वर्ष) के रूप में हुई है। जो मूलरूप से गांव मेटा कुलसारी थाना थराली के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि दोनों पति-पत्नी देहरादून से गांव जा रहे थ।. मृतक बलवीर सिंह की गांव में ही सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए कर्णप्रयाग अस्पताल भिजवाया गया है।

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments