Friday, April 26, 2024
Home उत्तराखंड कूड़ा घर के खिलाफ यूकेडी ने किया प्रदर्शन, दिया अल्टीमेटम

कूड़ा घर के खिलाफ यूकेडी ने किया प्रदर्शन, दिया अल्टीमेटम

देहरादून। इस मौके पर इस मौके पर उत्तराखंड क्रांति दल के नेतृत्व में डोईवाला के मानस बिहार के ग्रामीणों ने आज कूड़ा घर पर जोरदार प्रदर्शन किया और नगरपालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने उपस्थित अधिकारियों पर वादा खिलाफी करने को लेकर जमकर आक्रोश व्यक्त किया।
तत्काल कूड़ाघर से होने वाली परेशानियों का निस्तारण करने की मांग करते हुए अल्टीमेटम दिया कि यदि एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो फिर जबरन कूड़ेदान को हटा दिया जाएगा। इस पर नगर पालिका प्रशासन ने आश्वासन दिया कि तत्काल हर दूसरे दिन कूड़ाघर के आसपास के घरों में हर दूसरे दिन छिड़काव किया जाएगा तथा कूड़ा घर की गंदगी से बचने के लिए भी कूड़ा घर पर छिड़काव किया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका प्रशासन ने यह भी आश्वासन दिया कि कूड़ा घर को एक बाउंड्री बनाकर कवर कर दिया जाएगा तथा उसके बाहर कूड़ा नहीं फैलाया जाएगा। कूड़ा घर के क्षेत्र का और अधिक विस्तार नहीं किया जाएगा। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने बताया कि कूड़ाघर को हटाने के लिए एक संघर्ष समिति का गठन कर दिया गया है, जो नगर पालिका द्वारा कूड़ा घर के निस्तारण के लिए की जा रही कार्यवाही पर नजर रखेगा और कूड़ा घर को हटाने तक संघर्ष को तेज करता रहेगा। यूकेडी नेता शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि यह एक सार्वजनिक कार्य है इसलिए सभी को इसमें पार्टी गत मतभेदों को दरकिनार रखकर साथ देना चाहिए। शिव प्रसाद तिवारी बताया कि इस संबंध में उन्होंने मानवाधिकार आयोग ने केस भी दायर कर रखा है इसके संबंध में 4 सप्ताह में इस समस्या का निस्तारण करने के आदेश नगर पालिका को दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

खगोलीय घटनाओं तारामंडल और अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों से रोमांचित हुए छात्र

विकासनगर। सेलाकुई स्थित शिवालिक एकेडमी में प्ले ग्रुप से बारहवीं तक के विद्यार्थियांे के लिए तारामंडल अंतरिक्ष विज्ञान शो का आयोजन किया गया, जो...

Recent Comments