Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड केंद्रीय मंत्री ने किया सहकारिता संगठन के उत्पादों का निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री ने किया सहकारिता संगठन के उत्पादों का निरीक्षण

रूद्रपुर। केन्द्रीय रक्षा, पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने विकास भवन पहुंचकर नारी शक्ति स्वायत्त सहकारिता संगठन द्वारा निर्मित उत्पाद की विस्तृत रूप से जानकारी ली। उन्हांेने इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान के तहत राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा व अन्य उत्पादों की खरीदारी की। उन्होने विकास भवन परिसर में फलदार पौधें लगाये। इस दौरान उन्होने कहा कि अगर हमें पर्यावरण को शुद्ध करना है, निरन्तर बढ़ते प्रदूषण व आॅक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए प्रर्यावरण की चिंता करनी चाहिए और हर व्यक्ति को कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाने चाहिए। उन्हांेने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि हरेला पर्व के अवसर पर एक पौधा अवश्य लगाये। उन्होने कहा कि हरेला पर्यावरण को समर्पित है। उन्हांेने कहा कि कोरोना काल मे अधिकांश लोगों ने आॅक्सीजन के महत्व को समझा है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी होनी चाहिए कि हमारा पर्यावरण सुरक्षित रहे। इस अवसर पर विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष विवेक सक्सेना, मेयर रामपाल सिंह, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, किच्छा मण्डी चेयरमैन कमलेन्द्र सेमवाल, भारत भूषण चुघ, रामप्रकाश गुप्ता, मुख्य विकास अधिकारी विशाल मिश्रा, उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, पीडी हिमांशु जोशी, डीडीओ तारा हयांकी, आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments