Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड चंपावत उपचुनाव: सीएम धामी 9 मई को करेंगे नामांकन

चंपावत उपचुनाव: सीएम धामी 9 मई को करेंगे नामांकन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चंपावत उपचुनाव में नौ मई को नामांकन कराएंगे। चंपावत सीट से भाजपा के मुख्य चुनाव संयोजक और पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नौ मई को भाजपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराएंगे। इसके लिए पार्टी पदाधिकारियों ने तैयारी तेज कर दी है। चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। चंपावत सीट में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि पूर्व विधायक गहतोड़ी ने बताया कि सीएम नौ मई को नामांकन करेंगे। नामांकन में सभी मंडलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। गहतोड़ी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं, आम लोग भी मुख्यमंत्री को रिकार्ड वोटों से विजयी बनाने के लिए जुटे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ प्रत्याशी खड़ा न कर नई नजीर पेश करने की सभी दलों से अपील की है। उन्होंने कहा कि सीएम के क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने से इलाके में विकास की नई इबारत रची जाएगी। चंपावत उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हो गई है। पहले दिन चार नामांकन पत्र बिके। चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुकाबला करने के लिए कांग्रेस अपने प्रत्याशी के चयन के लिए माथापच्ची में लगी है। जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत का कहना है कि पार्टी शीघ्र उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर देगी। पार्टी इस उपचुनाव को हल्के में नहीं लेगी, बल्कि भाजपा के दावे और हकीकत को लोगों के सामने रखेगी। हालांकि पार्टी सूत्रों के अनुसार पार्टी बाहरी प्रत्याशी को मैदान में नहीं उतारेगी। जिन तीन नामों पर विचार किया जा रहा है, उनमें एक महिला भी है। कांग्रेस की तरह ही आम आदमी पार्टी से भी चंपावत उपचुनाव में नया चेहरा मैदान में होगा। इस साल विधानसभा के आम चुनाव में चंपावत सीट से आप के प्रत्याशी रहे एडवोकेट मदन सिंह महर उपचुनाव में मैदान में उतरने के इच्छुक नहीं है। अलबत्ता पार्टी का कहना है कि वह चुनाव मैदान में उतरेगी। प्रदेश प्रवक्ता संगीता शर्मा का कहना है कि प्रत्याशी के चयन के लिए प्रदेश प्रभारी दीपक बाली की अध्यक्षता में काशीपुर में छह मई को बैठक होगी।

RELATED ARTICLES

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments