Wednesday, April 24, 2024
Home उत्तराखंड चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सरकार को घेरा

चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सरकार को घेरा

देहरादून। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सरकार को कठघरे में किया। उन्होंने कहा कि समय रहते व्यवस्थाएं दुरूस्त न करने की वजह से यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पर्यटन मंत्री और दो-दो प्रभारी मंत्रियों की तैनाती के बावजूद सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई।
गोदियाल इन दिनों चारधाम यात्रा मार्ग पर भ्रमण पर हैं। गोदियाल ने कहा कि यात्रा मार्ग पर जगह जगह जांच की जा रही है। रजिस्ट्रेशन केंद्रों में संसाधन और कर्मचारी न होने से लोगों को लंबी लंबी कतारें लगानी पड़ रही हैं। हजारों यात्री दर्शन की बारी आने के इंतजार में जगह जगह रुके हुए हैं। सबसे चिंताजनक बात यह है कि लोगों को पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं तक नहीं मिल पा रही है। नतीजा यह है कि आए दिन यात्रियों के साथ अनहोनी की खबरें आ रही हैं। गोदियाल ने कहा कि पर्यटन मंत्री पहले तो यात्रा के दौरान ही विदेश चले गए और आए तो भी उनके फोकस में यात्री नहीं हैं। सरकार ने व्यवस्थाएं सुधारने के लिए जिन दो मंत्रियों को प्रभारी बनाया है, वो भी केवल औपचारिकताएं करते ही नजर आ रहे हैं। स्थानीय लोगों की सहायता से व्यवस्थाओं को सुधारने के बजाए सरकार लोगों को डराने-धमकाने का काम कर रही है। गोदियाल ने कहा कि सरकार को देखकर लगता है कि उसे चारधाम से ज्यादा चंपावत उपचुनाव की ज्यादा चिंता है। सारी कैबिनेट चंपावत में ही डटी है। गोदियाल ने कहा कि आने वाले कुछ समय में मानसून सीजन शुरू हो जाएगा। उत्तराखंड का पर्वतीय क्षेत्र संवेदनशील क्षेत्रों में शामिल हैं। सरकार के पास उस दौरान यात्रा की व्यवस्थाओं के लिए कोई कार्ययोजना तक नहीं है।

RELATED ARTICLES

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments