Saturday, April 20, 2024
Home उत्तराखंड डीएम ने डेंगू उन्मूलन अभियान चलाने के दिए निर्देश

डीएम ने डेंगू उन्मूलन अभियान चलाने के दिए निर्देश

देहरादून। अपने कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सोनिका ने जनपद में बढते हुए डेंगू मामले को गम्भीरता से लेते हुए, मुख्य चिकित्साधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर, डेंगू पर प्रभावी रोकथाम हेतु डेंगू उन्मूलन अभियान चलाए जाने हेतु रेखीय विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को जनपद के अवस्थित समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य एवं प्रबंधक को बच्चोंध्छात्रों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए फुल ड्रैस, जिसमें शरीर के सभी अंग ढके रहें में स्कूल बुलाये जाने तथा डेगू से बचाव हेतु मानक के अनुरूप क्या करें, क्या न करें, की समुचित उपाय अपनाया जाय। साथ ही मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि डेंगू रोगियों के दृष्टिगत अस्पतालों में चाकचैबंद व्यवस्था अपलब्ध रखेंगे। उन्होने नगर निगम को डेंगू की रोकथाम हेतु फाॅगिंग मशीन से दवाई का छिड़काव करने के निर्देश दिए। जबकि संबंधित अधिकारियों को जन-जागरूकता अभियान चलाने एवं प्रिंट, इलैट्रोनिक, एफएम रेडिया एवं सोशल मीडिया आदि सभी माध्यमों में वृहद स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। ताकि अधिक से अधिक लोगों को डेंगू के लक्षण व बचाव के संबंध में जागरूक किया जा सकें। जबकि मुख्य चिकित्साधिकारी से डेंगू को लेकर किए जा रहे, कार्यो की अद्यतन जानकारी लेते हुए रेखीय विभाग के साथ बेहतर समन्यवय बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होने देहरादून नगर, डोईवाला, ऋषिकेश आदि क्षेत्र में आये मामले पर नियंत्रण करने तथा अन्य क्षेत्र में भी निगरानी बनाये रखने के निर्देश दिये। कहा कि प्रतिदिन क्षेत्र, स्थान वार रिपोर्ट उन्हें व्हट्सअप में प्रेषित करेंगे।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के स्कूलों में बच्चों को फुल ड्रैस, जिसमें शरीर के सभी अंग ढके रहें में स्कूल बुलाये जाने हेतु सभी शासकीयध्गैर शासकीय स्कूलों को निर्देशित किया जाए। साथ ही डेंगू से बचाव के उपायों (यथा घर के खाली बर्तनों, गमलों, छतों, खुली बोतलों, कुलर, नालियों आदि में पानी जमा न हो) के प्रति बच्चों को भी जागरूक किया जाए। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को कार्यालय में डेंगू उन्मूलन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आईसोलेशन वार्ड की व्यवस्था तथा प्लेटलेट्स की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए साथ ही नगर निगम को अभियान डेगू उन्मूलन अभियान के तहत फाॅगिंग, कीटनाश्कों का छिड़काव, जल निकासी की व्यवस्था तथा जहां पर डेंगू का लारवा पाया जाता है उसे नष्ट करने तथा अभियान के दौरान यदि किसी घर, रेस्टोरेंट, सिनेमा घर, माॅल, वर्कशापॅ आदि स्थानों पर बार-बार ठहरा हुआ जल, लारवा पाया जाता है तो संबंधित के विरूद्ध चालान की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments