Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड दून में राष्ट्रीय सरस मेले का हुआ उद्घाटन, 20 से अधिक राज्यों...

दून में राष्ट्रीय सरस मेले का हुआ उद्घाटन, 20 से अधिक राज्यों के लगे हैं स्टाल

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के आत्मनिर्भर भारत के मिशन के तहत एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ग्राम्य विकास विभाग एवं जिला प्रशासन देहरादून द्वारा देहरादून जनपद में गुरुनानक पब्लिक गल्र्स इंटर कॉलेज ग्राउंड में 06 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सरस मेले का उद्घाटन ग्रामीण विकास कृषि एवं कृषि कल्याण एवं सैनिक कल्याण विभाग मंत्री उत्तराखण्ड सरकार गणेश जोशी द्वारा किया गया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक राजपुर रोड खजान दास द्वारा की गई। इस अवसर पर निम उत्तरकाशी में हिमस्खलन एवं पौड़ी में बारात की बस गिरने की दुर्घटना में मृतक हुए व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए 02 मिनट का मौन रखा गया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रत्येक वर्ग एवं समूह के उत्थान हेतु निरंतर प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने इस मेले में 20 से अधिक राज्यों से स्वंयसहायता समूह अपने स्थानीय उत्पाद के स्टाॅल लगा रहे हैं तथा राज्य के 95 ब्लाॅक 150 स्वयं सहायता समूह द्वारा अपने स्टाॅल लगाये जा रहे है। इससे संस्कृति का आदान-प्रदान भी होता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 में जब राज्य 25 वर्ष का होगा तब-तक स्वयं सहायता समूहों की आय दुगुनी करने का संकल्प किया। उन्होंने कहा सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्परत है तथा वर्तमान में 3.60 हजार महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर अपने परिवार की आर्थिकी मजबूत कर रही है। इस अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा सरस मेले में लगाये गए स्टाॅल का निरीक्षण किया।
इस अवसर पर विधायक राजपुर रोड खजानदास ने अपने सम्बोधन में इस सरस मेले आयोजन में सहयोग हेतु सभी का अभार प्रकट किया तथा महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से जुड़कर स्वरोजगार अपनाते हुए आत्मनिर्भर बनने तथा अन्य महिलाओं को भी प्रोत्साहित करने पर अपेक्षा की। इस अवसर पर मेयर नगर निगम देहरादून सुनिल उनियाल गामा, ऋषिकेष अनिता ममगांई ने सम्बोधन किया।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए तथा लोक संस्कृति को बढावा देने के लिए जनपद देहरादून में राष्ट्रीय सरस मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसके राज्य के साथ-साथ देशभर स्वंयसहायता समूह की लगभग महिला उद्यमियों द्वारा लगभग 250 स्टाॅल लगाये गए हैं, जिसमें स्थानीय उत्पाद भोजन, हेण्डलूम, हैण्डीक्राप्ट से सम्बन्धित स्टाॅल लगाये गए है। यह मेला 6 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा और यहां पर हर रोज सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

खगोलीय घटनाओं तारामंडल और अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों से रोमांचित हुए छात्र

विकासनगर। सेलाकुई स्थित शिवालिक एकेडमी में प्ले ग्रुप से बारहवीं तक के विद्यार्थियांे के लिए तारामंडल अंतरिक्ष विज्ञान शो का आयोजन किया गया, जो...

Recent Comments