Saturday, April 20, 2024
Home अंतर्राष्ट्रीय देहरादून और नैनीताल में होगा मिलेट्स मेले का आयोजनः कृषि मंत्री गणेश...

देहरादून और नैनीताल में होगा मिलेट्स मेले का आयोजनः कृषि मंत्री गणेश जोशी

देहरादून। प्रदेश के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को मिलेट्स का व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। मंत्री ने अधिकारियों को मिलेट्स मेले के आयोजन की रूपरेखा तैयार कर सुनियोजित ढंग से कार्य करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने देहरादून और नैनीताल में अप्रैल माह में होने जा रहे मिलेट्स मेले के सफल आयोजन को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाए।
मंत्री जोशी ने बैठक में अधिकारियों को कहा मोटे अनाज का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए। उन्होंने कहा इस वर्ष को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने अंतर्राष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष घोषित किया गया है। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मिलेट्स के लाभ और किसानो को मोटे अनाज के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए मिलेट्स मेले घोष्टियों के माध्यम से जानकारी प्रदान की जाए।
इसके अतिरिक्त मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को देहरादून होने जा रहे जी.आई महोत्सव के संबंध में भी अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। देहरादून में आयोजित होने वाले जी.आई महोत्सव में उत्तराखंड के विभिन्न विभागों के करीब 40 स्टाल लगाए जाएंगे। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी जी.आई महोत्सव में आयोजन किया जाएगा। जिसमे अन्य प्रदेशों के मंत्रीगण सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल होंगे। मंत्री ने अप्रैल माह देहरादून में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय जीआई महोत्सव का आयोजन को लेकर अधिकारियों को व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सचिव कृषि बीवीआरसी पुरुषोत्तम, अपर सचिव रणवीर सिंह चैहान, अपर निदेशक केसी पाठक, विनय कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ऑनलाइन वीडियो देखने वालो को महंगा पड़ेगा प्लान,बढ़ गये नेटफ्लिक्स के भी दाम 

ऑनलाइन वीडियो देखने वालो के बड़ी खबर सामने आये है। जल्द ही महंगे होंगे सारे ऑनलाइन प्लेटफार्म के रिचार्ज। एचबीओ मैक्स और डिजनी प्लस जैसी...

आखिर कब सुधरेगा चीन,भारत के बाद वियतनाम की सीमाओं पर हमला 

चीन। चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है चीन । चीनी सेना ने वियतनाम के जवानों पर पत्थरबाजी की है। ये घटना...

नही थम रहा कोरोना का कहर,जानिए किन किन देशो में लगा लॉकडाउन   

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रोन ने दुनिया भर में कोहराम मचाया हुआ है । दुनिया में पिछले सप्‍ताह में कोरोना संक्रमण मामलों में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments