Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड नवनियुक्त डीएम सोनिका ने पदभार ग्रहण किया

नवनियुक्त डीएम सोनिका ने पदभार ग्रहण किया

देहरादून। नवनियुक्त जिलाधिकारी सोनिका ने आज जिलाधिकारी देहरादून का पदभार ग्रहण करते हुए कोषागार में डबल लॉक का चार्ज लिया। नव नियुक्त जिलाधिकारी ने कहा कि केन्द्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सतत् क्रियान्वयन, मुख्यमंत्री जी के कौशल विकास योजना से अधिकतम लोगों को स्वरोजगार दिये जाने तथा जनमानस की समस्या का निस्तारण करना है। जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत अधिकारियों के साथ कलेक्टेªट सभागार में बैठक में प्राथमिकता से अवगत कराया।
उन्होनें मानसून के दृष्दिटगत सभी अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए तथा जन समस्याओं का त्वरित गति से समाधान करने तथा जिन समस्याओं का समाधान शासन स्तर पर होना है ऐसे समस्याओं के निदान शासन को प्रेषित करने को कहा। उन्होंने जनता से मधुर व्यवहार जिला प्रशासन द्वारा अच्छी कार्यशैली विकसित करने का प्रयास करने पर बल दिया। साथ ही डेंगू व आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में अलर्ट रहते हुए कार्य करने को कहा। वर्षा के सीजन में लोगों को असुविधा न हो यह वर्तमान की प्रथम प्राथमिकता में है। देहरादून की नई डीएम आईएएस सोनिका 2010 बैच की अफसर हैं। वर्तमान में मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लि0 एवं अपर सचिव के पद की जिम्मेदारी भी संभाल रही हैं। सोनिका जनपद देहरादून में उप जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी एवं जिलाधिकारी टिहरी गढवाल के पद पर रहीं है।

RELATED ARTICLES

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments