Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की बदौलत हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टीः मदन कौशिक

प्रतिबद्ध कार्यकर्ताओं की बदौलत हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टीः मदन कौशिक

देहरादून। नेहरू मंत्रिमंडल में सम्मिलित गैर कांग्रेसी मंत्रियों में एक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जब कश्मीर एवं देश की तत्कालीन परिस्थितियों को देखते हुए संघ से राजनीति में भागीदारी का आग्रह किया, तो तत्कालीन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख ने कहा कि संघ सामाजिक संस्था ही रहेगी पर डॉ .मुखर्जी राजनीतिक दल की स्थापना पर भी अपने कुछ स्वयंसेवक अवश्य उसमें भागीदारी के लिए भेजेंगे।
महानगर भाजपा के प्रशिक्षण वर्ग का आरंभ करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने पूर्व में जनसंघ तथा बाद में दोहरी सदस्यता के विवाद के पश्चात बनी भाजपा के इतिहास से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए कहा की पार्टी ने विभिन्न उतार-चढ़ाव देखें पर प्रतिबध कार्यकर्ताओं के दम पर आज वह न सिर्फ विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है बल्कि कभी दो सांसदों पर सिमटी भाजपा के आज देश में सबसे ज्यादा निर्वाचित जनप्रतिनिधि है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश एवं अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में संगठन निरंतर आगे बढ़ रहा है। वर्तमान परिस्थितियों में हमारी विचारधारा ही देश की मुख्य विचारधारा बनी है क्योंकि हमारा कार्यकर्ता राष्ट्र सेवा एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि मांनता है और उसके लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में होने वाले संवाद हेतु वक्ताओं एवं विषयों से भाजपा कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। उद्घाटन सत्र में महापौर सुनील उनियाल गामा, विधायक विनोद चमोली, सविता कपूर, उमेश शर्मा काऊ ,प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल, महानगर महामंत्री सतेंद्र नेगी, रतन सिंह चैहान ,मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल ,हरीश डोरा, सचिन गुप्ता, कमली भट्ट, अंशुल चावला,सहित प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा महानगर पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य, मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्री, विभाग प्रकल्प एवं प्रकोष्ठ के संयोजक एवं सहसंयोजक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

खगोलीय घटनाओं तारामंडल और अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों से रोमांचित हुए छात्र

विकासनगर। सेलाकुई स्थित शिवालिक एकेडमी में प्ले ग्रुप से बारहवीं तक के विद्यार्थियांे के लिए तारामंडल अंतरिक्ष विज्ञान शो का आयोजन किया गया, जो...

Recent Comments