Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड प्रतिभा सही दिशा में चले तो ले जाती है कामयाबी की ओर

प्रतिभा सही दिशा में चले तो ले जाती है कामयाबी की ओर

देहरादून। आज के इस दौर में जब खेती निरंतर कम होती जा रही है और शहर कंक्रीट के जंगल में तब्दील होते जा रहे हैं ऐसे में जलवायु परिवर्तन ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याएं अब सामने आने लगी है लिहाजा छोटी सी छोटी जगह में भी इनडोर और आउटडोर पौधे लगाकर लोग शहर में भी अपने घर में हरियाली कर सकते हैं। लोगों को जागरूक करने और इनडोर और आउटडोर पौधों की जानकारी के लिए छोटी सी उम्र में हल्द्वानी के मुखानी के रहने वाले गगन त्रिपाठी ने प्लांट ऑर्बिट की स्थापना की है। गगन त्रिपाठी ने बताया कि शुरुआत में उनके सामने दिक्कतें जरूर आई, लेकिन धीरे-धीरे डिजिटल मीडिया और सोशल मीडिया का इस्तेमाल के साथ ही पेड़ पौधों के ज्ञान और लोगों तक सही दाम में पौधों की डिलीवरी ने उनके काम को तेजी के साथ आगे बढ़ाया। गगन दावा करते हैं कि आज के दौर में इंडोर प्लांट्स सबसे सस्ते दामों में प्लांट ऑर्बिट ही दे सकता है। गगन के मुताबिक जैसे-जैसे काम बढ़ रहा है तो वह और भी लोगों को अपने इस रोजगार से जोड़ रहे हैं। प्लांट ऑर्बिट गूगल में भारत की टॉप फाइव कंपनियों में सर्चिंग रेंज में आने लगी है।
कहते हैं कामयाबी की कोई उम्र नहीं होती और प्रतिभा सही दिशा में चले तो कामयाबी की ओर ले जाती है ऐसा ही कुछ कर दिखाया हल्द्वानी के रहने वाले गगन त्रिपाठी ने। जिनकी उम्र 21 वर्ष है और इनके प्लांट ऑर्बिट का टर्नओवर 30 लाख के करीब है। हल्द्वानी के मुखानी चैराहे के पास रहने वाले गगन त्रिपाठी बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र हैं, और बचपन से ही पेड़ पौधों से लगाव होने के चलते उन्होंने पढ़ाई के साथ साथ बतौर स्टार्टअप प्लांट ऑर्बिट नाम से ऑनलाइन नर्सरी शुरू की। केवल 3 सालों में अपनी लगन और मेहनत से पढ़ाई के साथ साथ प्लांट ऑर्बिट ऑनलाइन नर्सरी के जरिए गगन ने अपना टर्नओवर 30 लाख पहुंचा दिया। वर्तमान में गगन उत्तर भारत सहित कई राज्यों में 200 प्रजातियों के पौधे प्लांट ऑर्बिट के माध्यम से अपने क्लाइंट तक पहुंचा रहे हैं।
21 साल की उम्र में प्लांट ऑर्बिट को खड़ा करने वाले गगन का कहना है की पहली बार जब वह किसी सेमिनार में भाग लेने के लिए गए थे, तो वहां उन्हें इनडोर प्लांट्स तथा आउटडोर प्लांट्स के रेट के बारे में जानकारी मिली। जिसके बाद उन्होंने कई नर्सरी का विजिट किया। तो उन्हें लगा कि वह बेहद कम दाम में लोगों को पौधे उपलब्ध करा सकते हैं। लिहाजा आज के डिजिटल दौर में उन्होंने प्लांट ऑर्बिट की स्थापना की, जो आज बेहतर दिशा में चल रहा है। गगन का कहना है कि अगले 5 से 10 सालों में वह प्लांट ऑर्बिट को भारत का सबसे बड़ा ऑनलाइन प्लांट प्लेटफार्म बनाना चाहते हैं। और लोगों को सबसे कम दाम में पौधे उपलब्ध कराना उनकी पहली प्राथमिकता है।

RELATED ARTICLES

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments