Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड बिना साइलेंसर की बाइक रेस पर बवाल, पथराव में 9 लोग घायल

बिना साइलेंसर की बाइक रेस पर बवाल, पथराव में 9 लोग घायल

रुड़की। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझौली गांव में दो गुटों के बीच आपस में झगड़ा हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठी डंडे भी चले। घटना में 9 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए 108 के माध्यम से रुड़की सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां तीन की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझौली गांव में एक युवकों का गुट बाइक के साइलेंसर निकालकर तेज रफ्तार से बाइक दौड़ाते हुए आवाज कर रहे थे। इस बीच गांव के कुछ युवकों ने इसका विरोध किया। देखते ही देखते दोनों गुटों के बीच बहस होने लगी। लेकिन कुछ ही देर बाद मामला कहासुनी से गाली गलौज और फिर देखते ही देखते झड़प में बदल गया। दोनों गुटों की तरफ से लाठी डंडे चलने के बाद पथराव होने लगा।
मामले में गांव के लोगों ने बीच बचाव का प्रयास किया और सूचना पुलिस को दी। वहीं, इस घटना में 9 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल रुड़की में भर्ती कराया गया है। वहीं, 3 की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मामले में मंगलौर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि अभी किसी की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments