Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड भाजपा के नये अध्यक्ष ने किया कार्यभार ग्रहण, राष्ट्रीय नेतृत्व का जताया...

भाजपा के नये अध्यक्ष ने किया कार्यभार ग्रहण, राष्ट्रीय नेतृत्व का जताया आभार

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज एक सादे समारोह में कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के जबरदस्त उत्साह के बीच महेंद्र भट्ट ने अपने मनोनयन के लिए केंद्रीय नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए सबके सहयोग और वरिष्ठ नेताओं से मार्गदर्शन में कार्य करने की बात कही ।
इससे पूर्व भारी बरसात के बीच अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार बलबीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पहुँचने पर महेंद्र भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया। निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक से कार्यभार ग्रहण करते हुए महेंद्र भट्ट ने अपने सम्बोधन में स्वयं पर भरोसा जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड़ड़ा समेत समस्त केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया । इस मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्होने आने वाले पंचायत व लोकसभा चुनावों के लिय कमर कसकर जुटने का आहवाहन किया द्य स्वयं को सामान्य कार्यकर्ता बताते हुए महेंद्र भट्ट ने कहा कि शुरुआत से ही पार्टी के सभी छोटे बड़े कार्यों को सम्पूर्ण मनोयोग से करने और अपने सहयोगियों व वरिष्ठों से कुछ नया व बेहतर सीखने का हमेशा प्रयास किया है। उन्होने उम्मीद जताते हुए कहा कि अपने अध्यक्ष के कार्यकाल में भी सभी साथी कार्यकर्ताओं से समर्थन-सहयोग व वरिष्ठों से मार्गदर्शन मिलता रहेगा। महेंद्र भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की रणनीति व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विधानसभा चुनावों की रिकॉर्ड जीत को हम सबको मिलकर आगे भी सभी चुनावों में कायम रखना है।
इससे पूर्व निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष मदन कौशिक ने महेंद्र भट्ट को शुभकामना देते उन्हे राजनैतिक निरंतरता व कुशल संगठन क्षमता वाला बताया । उन्होने उम्मीद जताई, कि नवनियुक्त अध्यक्ष के कार्यकाल में पार्टी संगठन अधिक मजबूत और पार्टी की लोकप्रियता नयी ऊंचाइयों को छूएगी । इस अवसर पर उन्होने अपने कार्यकाल के सभी पार्टी पदाधिकारियों व समस्त कार्यकर्ताओं को कर्मठता से कार्य करने व दोबारा सत्ता में वापिस न आने के मिथक तोड़ने के लिए धन्यवाद दिया। ।

RELATED ARTICLES

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments