Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड भाजपा महानगर प्रशिक्षण वर्ग में सीएम धामी ने गिर्नाइं सरकार की उपलब्धियां

भाजपा महानगर प्रशिक्षण वर्ग में सीएम धामी ने गिर्नाइं सरकार की उपलब्धियां

देहरादून। आने वाला दशक उत्तराखंड का दशक होगा हमने इस संबंध में सभी विभागों को 3 वर्ष अर्थात 2025 तक तथा 10 वर्ष के संकल्पों के साथ योजनाएं बनाने के निर्देश दिए हैं ताकि उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में स्थान मिले, भारतीय जनता पार्टी महानगर के प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि हमने चार धाम यात्रा का सफल संचालन किया है जिसमें लगभग 27 लाख तीर्थ यात्रियों ने चारों धामों के दर्शन किए हैं साथ ही हम समान नागरिक कानून की दिशा में भी बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने संकल्प पत्र के अनुसार वर्ष में 3 गैस सिलेंडर देने हेतु हमने ₹55 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है साथ ही सफाई मित्रों का मानदेय बढ़ाकर ₹500 प्रतिदिन कर दिया गया है वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन के संबंध में बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने इसे बढ़ाकर ₹1500 कर दिया है तथा परिवार में अब पति पत्नी दोनों को इसका लाभ मिलेगा पूर्व में केवल 1 सदस्य को ही इसका लाभ मिला करता था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार पर हमने कड़ा प्रहार करने का निर्णय लिया है जिसके लिए राज्य का कोई भी नागरिक फोन नंबर 1064 पर भ्रष्टाचार की सूचना दे सकता है जिसकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। धामी ने कहा कि हम अपने चुनावी संकल्प पत्र के अनुरूप निर्णय ले रहे हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि यह महानगर भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और तप का ही परिणाम है कि पिछले विधानसभा चुनाव सहित कई चुनावों से यहां शत-प्रतिशत परिणाम मिल रहे हैं, भाजपा कार्यकर्ता अपनी राष्ट्रभक्त विचारधारा एवं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबध रहते हैं। इससे पूर्व प्रदेश भाजपा के सह सोशल मीडिया प्रभारी परितोष ने दसवे सत्र में “सोशल मीडिया की समझ” तथा प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने ग्यारवे सत्र में “व्यक्तित्व विकास”विषयों पर उद्बोधन कर कार्यकर्ताओं से संवाद किया।

RELATED ARTICLES

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

खगोलीय घटनाओं तारामंडल और अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों से रोमांचित हुए छात्र

विकासनगर। सेलाकुई स्थित शिवालिक एकेडमी में प्ले ग्रुप से बारहवीं तक के विद्यार्थियांे के लिए तारामंडल अंतरिक्ष विज्ञान शो का आयोजन किया गया, जो...

Recent Comments