Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड भाजपा सरकार ने दो संगीन मामलों में आरोपियों को बचाने का काम...

भाजपा सरकार ने दो संगीन मामलों में आरोपियों को बचाने का काम कियाः आप

देहरादून। आम आदमी पार्टी के संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट ने आ प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में कल दो ऐसी घटनाएं चर्चा का विषय रही जिन घटनाओं ने देवभूमि को शर्मसार करने का काम किया है। इनमें से एक घटना ने तो निर्भया कांड की याद को ताजा कर दिया। दूसरी घटना ने राज्य के जनसेवकों द्वारा पिछले 22 साल से किए जा रहे भ्रष्टाचार को उजागर करने का काम किया। राज्य की विधानसभा में जहां अधिकतम 125 से 150 लोगों से काम चलाया जा सकता था वहाँ हर विधानसभा अध्यक्ष ने बिना जरूरत के नियम कानून को ताक पर रखकर, नियुक्तियाँ करके 500 से अधिक लोगों को लोगों की भीड़ जमा कर दी। उत्तराखंड की विधानसभा में विगत 22 साल में जितने लोगों को नौकरी दी गई उतने लोगों के लिए विधानसभा भवन में बैठने के लिए पर्याप्त स्थान नहीं है इतने लोगों के लिए विधानसभा सचिवालय में कोई काम भी नहीं है। जिम्मेदार लोगों द्वारा बिना जरूरत के आवश्यकता से ज्यादा लोगों को भर्ती करने से जनता की गाढ़ी कमाई के पैसे को बर्बाद करने का अपराध किया गया है। इस तरह अनियमित तरीके से नौकरी बांटने से पात्र बेरोजगारों का हक भी मारा गया है।

RELATED ARTICLES

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments