Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड मंत्री रेखा आर्या ने किया वैज्ञानिकों से जंक फूड का विकल्प देने...

मंत्री रेखा आर्या ने किया वैज्ञानिकों से जंक फूड का विकल्प देने का आह्वान

देहरादून। प्रदेश की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों की मंत्री रेखा आर्या ने वैज्ञानिकों से युवाओं को जंग फूड का विकल्प देने का आह्वान किया,जहां वह आज ग्राफिक एरा में न्यूट्रास्युटिकल एंड फंक्शनल फूड पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहीं थीं। रेखा आर्या ने कहा कि मोटा अनाज परम्परागत रूप से हमारे खानपान में शामिल रहा है। बाजरा, मंडवा, झंगोरा, कोट्टू, चीना, कंगनी ऐसे ही अनाज हैं। कोविड-19 के समय दुनिया के उन देशों में ज्यादा जनहानि हुई है, जहां जीवनशैली और खानपान की आदतें प्रकृति से जुड़ी नहीं हैं। उस समय हम आबादी के हिसाब से दुनिया में दूसरे नंबर पर थे, लेकिन जीवन शैली और खानपान प्रकृति से जुड़े होने के कारण देश में विदेशों जितनी जनहानि नहीं हुई।
खाद्य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे वर्ष को मिलेट्स से जोड़ दिया है। मोटे अनाज को थाली से जोड़ने का प्रधानमंत्री जी का यह कदम लोगों के स्वास्थ्य और ग्रामीण अर्थ व्यवस्था के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मोटे अनाज को थाली से जोड़ना मन और मस्तिष्क के लिए बहुत जरूरी है। यह एक पुराना सिद्धांत है कि जो आप खाते हैं, वही आप होते हैं। इस सिद्धांत को जीवन में उतारा जाए, तो मन, मस्तिष्क और शरीर स्वस्थ रहेंगे। खाद्य मंत्री ने कहा कि मोटापा एक बड़ी समस्या है और इसका सबसे बड़ा कारण फास्ट फूड है। उन्होंने वैज्ञानिकों को फास्ट फूड से युवाओं को बचाने के लिए इसका विकल्प देने का आह्वान किया। साथ ही इस दिशा में जागरुकता लाने और शोध को बढ़ावा देने के ग्राफिक एरा के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर प्रबंधक रिसैला ग्रुप राम शर्मा, प्रोफेसर निसिनारी (जापान), प्रोफेसर श्रीदेवी अन्नपूर्णा ,चेयरमेन विश्वविद्यालय कमल घनशाला, वाईस चांसलर नरपिंदर सिंह सहित अन्य गड़मान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

खगोलीय घटनाओं तारामंडल और अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों से रोमांचित हुए छात्र

विकासनगर। सेलाकुई स्थित शिवालिक एकेडमी में प्ले ग्रुप से बारहवीं तक के विद्यार्थियांे के लिए तारामंडल अंतरिक्ष विज्ञान शो का आयोजन किया गया, जो...

Recent Comments