Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड मंत्री रेखा आर्या ने तिरंगा जनजागरण यात्रा के तहत पदयात्रा निकाली

मंत्री रेखा आर्या ने तिरंगा जनजागरण यात्रा के तहत पदयात्रा निकाली

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर आजादी के अमृत महोत्सव पर 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने तिरंगा जनजागरण यात्रा के तहत पदयात्रा निकाली। मंत्री रेखा आर्या ने कचहरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर सर्वप्रथम शहीदों को श्रद्धा सुमन और उनकी मूर्तियों पर माल्यार्पण किया। तद्पश्चात सभी लोगांे को आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान को बढ़-चढ़कर मनाये जाने की सभी से अपील के साथ अपनी पदयात्रा को शुरू किया।
कैबिनेट मंत्री की तिरंगा जनजागरण पदयात्रा में राजपुर विधायक खजानदास सहित विभागीय अधिकारी,कर्मचारी और बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं युवाओं ने हिस्सा लिया। लगभग 3 किलोमीटर की इस पदयात्रा में देशभक्ति के गीतों पर लोग जमकर झूमे जिससे सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था। देशभक्ति के गीतों से शुरू हुई यह पदयात्रा रेसकोर्स पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर सम्पन्न हुई। रैली का जगह-जगह पुष्प मालाओं के साथ आम जनों ने स्वागत किया। मंत्री रेखा आर्या ने अपने उद्बोधन मे तिरंगा झंडे के तीनों रंगों की व्याख्या करते हुए बताया कि केसरिया रंग हमे बताता है कि हम साहसी हों ,सफेद रंग हमे यह बताता है कि देश मे सत्यता और शांति कायम है साथ ही हरा रंग हरियाली का ,सुख समृद्धि का देश की खुशहाली के प्रतीक के रूप में हमे भान कराता है। साथ ही माननीय मंत्री ने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष पर अमृत महोत्सव के रूप में आजादी का जश्न मनाया जा रहा है। आजादी के बाद इस स्वतन्त्रता दिवस पर हर जगह विशेष खुशियां मनाई जा रही है। प्रत्येक नागरिक देश की आजादी का जश्न मना रहा है। अमृत महोत्सव के रुप में आजादी के जश्न को मनाने के लिए तिरंगा यात्रा द्वारा जनजागरण अभियान पूरे देशभर में चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments