Saturday, April 20, 2024
Home उत्तराखंड मतदान करने वाली महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श देंगी डा. सुजाता संजय

मतदान करने वाली महिलाओं को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श देंगी डा. सुजाता संजय

देहरादून। संजय मैटरनिटी सेन्टर द्वारा उन महिलाओं को जो चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी उनके लिए तीन दिवसीय 14-16 फ़रवरी तक निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श के लिए मतदाताओं को अपनी उंगली पर लगी अमिट स्याही दिखानी होगी। डॉ0 सुजाता संजय ने कहा कि राज्य में अधिक से अधिक मतदान का प्रतिशत सुनिश्चित करने के लिए ही उन्होंने यह पहल की है। इन्होने वर्ष 2017 , 2019 और अब 2022 मतदान में भ्मरीजों के लिया निशुल्क परामर्श व 20 प्रतिशत की छूट ऑपरेशन और दवाइओ पर दी जायेगी।
मतदाता किसी को वोट करें यह उनका विषय नहीं है, लेकिन मतदान जरूर करें सिर्फ यही जागरुकता फैलाना उनका उद्देश्य है। मतदान हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हमें इसे पूरा करना होगा। अपनी ताकत को हमें पहचानना होगा। यदि हम मतदान नहीं करते हैं तो हम सरकार की कमियों को भी बताने का अधिकार खो देते हैं। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे राष्ट्र के विकास में अपना योगदान अवश्य दें और अन्य को भी जागरूक करें कि वह भी मतदान करें। महिलाएं समाज की अभिन्न कडी है! देश के विकास में पुरूषों के समान बराबर की भागीदारी का निर्वहन कर रही हैं! इसलिए महिलाओं को लोकतंत्र में भी आगे आना होगा क्योंकि लोकतंत्र को मजबूत करनें में महिलाओं की अहम भूमिका है। यह तभी सम्भव है जब सभी महिलाएं अपनें मतों का प्रयोग करें।
डॉ0 सुजाता संजय ने बताया कि इस राज्य को चलाने में और बढ़ाने में महिलाओं की बहुत बड़ी भूमिका रही है तथा इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए हमारी सेवा संस्था द्वारा महिलाओं को मतदान देने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए यह मूहिम चलायी गयी है। मतदान हमारा अधिकार है। इसे हमें सोच-समझकर देना चाहिए क्योंकि मतदान से ही एक कर्मष्ठ एवं झुझारू नेता चुना जा सकता है जो हमारे समाज एवं प्रदेश का चाहुमुखी विकास एवं नेतृत्व कर सके। जैसा कि मेरा मानना है कि एक स्वस्थ महिला ही स्वस्थ समाज का निर्माण कर सकती है वैसे ही एक महिला अपना बहुमूल्य मतदान द्वारा भ्रष्टाचार मुक्त एवं समृद्व राज्य का निर्माण में अपना योगदान दे सकती है।

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments