Saturday, April 20, 2024
Home उत्तराखंड महिंद्रा ने रिपोस एनर्जी के साथ किया करार

महिंद्रा ने रिपोस एनर्जी के साथ किया करार

देहरादून। महिंद्रा समूह के घटक, महिंद्रा ट्रक एंड बस डिवीजन (एमटीबी) ने रेडीमेड फ्यूल ब्राउजर ट्रक्स के जरिए डोरस्टेप फ्युल डिलीवरी की मांग पूरी करने के लिए रिपोस एनर्जी के साथ करार किया है। डोरस्टेप ईंधन वितरण मॉडल देश भर में तेजी से विकसित हुआ है और कोविड के बाद के समय में और भी तेज हुआ है। यह वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला और ईंधन व्यापार के अर्थशास्त्र, मौजूदा वितरण मॉडल की संरचनात्मक बाधाओं, उपभोक्ताओं के खरीद व्यवहार में बदलाव और तकनीकी व्यवधान सहित कई कारकों के कारण है। इस अवसर पर बोलते हुए, रिपोस एनर्जी के सह – संस्थापक, चेतन वालुंज ने कहा, “जबकि पूरी दुनिया मोबाइल के उपयोग के जरिए चीजों को आसानी से सुलभ बनाने की ओर अग्रसर है, भारत में डोरस्टेप डीजल डिलीवरी ने देश में ईंधन वितरित करने के तरीके को आसान बना दिया है। मोबाइल पेट्रोल पंपों के माध्यम से डीजल ऑन व्हील्स उपलब्ध कराना हमारी प्रमुख उपलब्धियों में से एक रही है, और उत्पाद श्रेष्ठता एवं महिंद्रा रियो द्वारा फ्यूल ब्राउजर उपयोग के लिए प्रदत्त उपयुक्तता के साथ, हम भारत के कोने-कोने तक पहुंचकर भविष्य में सभी तरह की ऊर्जा के वितरण में क्रांतिकारी बदलाव लाना चाहते हैं। हमारी फ्यूल ब्राउजर यूनिट में डबल डिस्पेंसिंग यूनिट, पावर टेक-ऑफ यूनिट, स्मार्ट फ्यूल लेवल सेंसर, ब्रेक इंटरलॉक मैकेनिज्म, रिमोट थ्रॉटल, इंटेलिजेंट जियो – फेंसिंग और आसान उपयोग वाले रिपोस ऐप जैसी विशेषताएं शामिल हैं। इस अवसर पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के बिजनेस हेड – कॉमर्शियल व्हीकल्स, जलज गुप्ता ने कहा, “डीजल का एक बड़ा हिस्सा खनन, आधारभूत संरचना, विनिर्माण, रियल इस्टेट, हॉस्पिटैलिटी आदि जैसे ईंधन-आधारित उद्योगों में उपयोग किया जाता है, जहां इसकी अक्सर बड़े पैमाने पर आवश्यकता होती है। ये उद्योग बैरल और ब्राउजर जैसे अनुपयुक्त रिसेप्टेकल्स का उपयोग करके फ्युल पंपों से डीजल की खरीद का सहारा लेते हैं जिससे छलकाव, चोरी, डेड माइलेज और मानव बल लागत के रूप में भारी नुकसान होता है।

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments