Friday, April 19, 2024
Home उत्तराखंड महेंद्र सिंह धोनी अब विंजो ब्रांड ऑनलाइन गेमिंग जायंट के ब्रांड एम्बेसडर...

महेंद्र सिंह धोनी अब विंजो ब्रांड ऑनलाइन गेमिंग जायंट के ब्रांड एम्बेसडर बने

देहरादून। भारत का सबसे बड़ा सोशल स्किल गेमिंग प्लेटफॉर्म विंजो, दुनिया के जाने-माने क्रिकेटर्स में शुमार किए जाने वाले और कप्तान के रूप में भारतीय क्रिकेट टीम को 2 बार विश्व विजेता बनाने वाले महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाने की घोषणा करता है. सिर्फ 36 महीनों में कामयाबी के साथ 75 मिलियन से ज्यादा गेमर्स का विशाल और लगातार जुड़ा रहने वाला यूज़र बेस और 100 से ज्यादा गेम्स का पोर्टफोलियो हासिल करने वाले विंजो ने भारत की सोशल गेमिंग के क्षेत्र में एक बड़े नाम के तौर पर अपनी पोजीशन को मजबूत किया है. भारत को दुनिया के गेमिंग पॉवरहाउस के रूप में स्थापित करने की कल्पना के साथ काम कर रहे ब्रांड विंजो ने घर-घर में पहचान रखने वाले क्रिकेट की दुनिया के चमकते सितारे महेंद्र सिंह धोनी के साथ हाथ मिलाया है, तो ज़ाहिर है कि देश में गेमिंग के बारे में ना सिर्फ जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा, बल्कि देश की सोशल गेमिंग कम्युनिटी की गेमिंग में दिलचस्पी को एक नए पायदान पर पहुंचाने और एंटरटेनमेंट के लिए सोशल/इंटरैक्टिव गेमिंग को पहली पसंद बनाने पर भी काम होगा।
यह साझेदारी कंपनी के आगे बढ़ने की जिद और खुद को सबसे भरोसेमंद और घर-घर तक पहुंच रखने वाले इंटरैक्टिव एंटरटेनमेंट ब्रांड के तौर पर स्थापित करने की ब्रांडिंग रणनीति को दर्शाती है. महेंद्र सिंह धोनी विंजो के आगामी मल्टी-चैनल और मल्टी-मोडल मार्केटिंग तथा ब्रांडिंग कैम्पेन का हिस्सा होंगे, जिसका इन दिनों प्रोडक्शन चल रहा है. झारखंड के एक छोटे से शहर रांची से संबंध रखने वाले महेंद्र सिंह धोनी ने विश्व क्रिकेट में भारतीय क्रिकेट टीम को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाते हुए तीन आईसीसी खिताब और कई यादगार जीत दिलाई. महेंद्र सिंह धोनी की जीवन यात्रा में विंजो के भरोसे, परफॉरमेंस और जीत के मूल्यों को स्थापित करने के संकल्प की झलक मिलती है. गेमिंग क्षेत्र के दिग्गज विंजो के साथ गेमिंग से जुड़े, टारगेट कैम्पेन के ज़रिए यह हीरो जल्द ही रास्ते में आने वाली बाधाओं को तोड़ते हुए और गेमिंग के बारे में लोगों का नज़रिया बदलते हुए ग्लोबल गेमिंग इंडस्ट्री के टॉप की ओर बढ़ता नज़र आएगा।

RELATED ARTICLES

विकसित उत्तराखंड के लिए मत देगी उत्तराखंड की जनताः गौतम

देहरादून। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि संकल्प पत्र पार्टी की प्राथमिकता है और उसका क्रियान्वयन हर हाल मे नई सरकार पूरा करेगी। प्रदेश भाजपा...

बाबर जैसे आक्रांताओं की स्तुति करना कांग्रेस के संस्कारः महाराज

रामनगर (नैनीताल)। निमंत्रण दिये बावजूद भी कांग्रेस ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होना उचित नहीं समझा। वह बाबर की मजार...

डीएम ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में विधानसभावार बनाए गए, सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

विकसित उत्तराखंड के लिए मत देगी उत्तराखंड की जनताः गौतम

देहरादून। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि संकल्प पत्र पार्टी की प्राथमिकता है और उसका क्रियान्वयन हर हाल मे नई सरकार पूरा करेगी। प्रदेश भाजपा...

बाबर जैसे आक्रांताओं की स्तुति करना कांग्रेस के संस्कारः महाराज

रामनगर (नैनीताल)। निमंत्रण दिये बावजूद भी कांग्रेस ने अयोध्या में श्री रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा में शामिल होना उचित नहीं समझा। वह बाबर की मजार...

डीएम ने महाराणा प्रताप स्पोर्टस कालेज में चुनाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी सोनिका ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में विधानसभावार बनाए गए, सामग्री वितरण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने...

प्रदेश में प्रचार अभियान थमा, 19 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक होगा मतदान

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में प्रेस ब्रीफिंग करते हुए कहा कि राज्य में 19 अप्रैल...

Recent Comments