Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड मेरे खून का एक-एक कतरा देश को समर्पितः रेखा आर्या

मेरे खून का एक-एक कतरा देश को समर्पितः रेखा आर्या

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर महिला सशक्तिकरण एवम् बाल विकास मंत्री रेखा आर्या राजकीय दून अस्पताल पहुंची जहाँ उन्होंने रक्तदान किया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा की आज वह पहली बार अपना रक्तदान कर रही हैं। पहली बार रक्तदान करने पर उन्हे किसी तरह की दिक्कत नही हुई, कैबिनेट मंत्री ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा की हर व्यक्ति को अपने जीवन मे रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से कहीं ना कहीं हम किसी जरूरतमंद की मदद कर सकते हैं।
कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा की आज हम सभी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का जन्मदिन सेवा पखवाड़ा के रूप मे मना रहे हैं। उन्होंने कहा की आज कई लोगो की जान सही समय पर खून उपलब्ध ना होने पर चली जाती है ऐसे में हम सभी यह संकल्प लें और समय समय पर रक्तदान करें जिससे किसी जरूरतमंद की जान बच सके। साथ ही उन्होंने कहा कि आज रक्तदान से बड़ा महादान इस दुनिया में नहीं है और उन्हें स्वयं आज पहली बार रक्तदान करने पर बड़ी प्रसन्नता हो रही है। इस अवसर पर निदेशक एसके सिंह, डीपीओ अखिलेश मिश्रा, सीडीपीओ सिटी डॉ शिखा कंडवाल, डॉ शशि उप्रेती, डॉ. नेहा बत्रा, डॉ. एचएस भाटिया, महेंद्र भंडारी, दीपक राणा, निधि काला सहित विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और अस्पताल प्रशासन के अधिकारी ,कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments