Saturday, April 20, 2024
Home उत्तराखंड युवाओं के आंदोलन को कांग्रेस प्रवक्ता दसौनी ने दिया समर्थन

युवाओं के आंदोलन को कांग्रेस प्रवक्ता दसौनी ने दिया समर्थन

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने गांधी पार्क स्थित संयुक्त कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा में सिंचाई विभाग के 228 पदों को सम्मिलित किए जाने हेतु चार दिन से आंदोलनरत युवाओं के धरने में शामिल होकर उन्हें अपना समर्थन दिया।
दसौनी ने बताया की संयुक्त कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षा में सिंचाई विभाग के 228 पदों को सम्मिलित करवाने हेतु तकनीकी छात्र छात्राओं का धरना प्रदर्शन गांधी पार्क में चैथे दिन भी जारी है व छात्रो द्वारा यह निर्णय लिया गया कि यदि सरकार के द्वारा अभी भी उक्त पदो को इस भर्ती परीक्षा में सम्मिलित नहीं किया गया तो 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन से सभी छात्र सामूहिक आमरण अनशन शुरू कर देंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी उत्तराखण्ड सरकार की होगी। दसोनी ने बताया कि सयुक्त कनिष्ठ अभियंता भर्ती परीक्षाएं 2015 के उपरांत सात सालो के लंबे इंतजार के बाद 2022 में हुई।
इन भर्ती परीक्षा के लिए अध्याचन सितंबर 2021 में जारी कर दिए गए नवंबर 2021 में विभाग के द्वारा विज्ञप्ति निकाली गई और मई माह में परीक्षाएं कराई गई जिसमें लगभग 22000 छात्र परीक्षा में बैठे और 3000 का चयन हो गया परंतु चयन होने के बावजूद अब छात्रों को पता चल रहा है कि सिंचाई विभाग के 228 पदों को समाप्त करने के बारे में सरकार विचार कर रही है ऐसे में सवाल ये उठता है कि सार्वजनिक मंचों से सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज के द्वारा भर्ती कराए जाने के आश्वासन के बावजूद युवा दर-दर भटकने के लिए मजबूर क्यों है?? दसोनी ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की सरकार में फुटबॉल बना दिया गया है।

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments