Saturday, April 20, 2024
Home उत्तराखंड राज्य के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हमारी प्रतिबद्धताः सीएम

राज्य के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हमारी प्रतिबद्धताः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक कक्ष में विधायक उमेश शर्मा काऊ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में रायपुर क्षेत्रवासियों ने मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई व शुभकामनाये देते हुए पूर्व में मुख्यमंत्री द्वारा रायपुर क्षेत्र के विकास के लिये की गई घोषणाओं के लिये मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी क्षेत्रों का समग्र विकास हमारा ध्येय है तथा राज्य के सभी क्षेत्रो का समग्र विकास हमारी प्रतिबद्धता रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सरकार जनता की सरकार है। प्रदेश की जनता ने जनादेश तथा आशीर्वाद देकर प्रदेश में इतिहास बनाया है। 5 साल में सरकार बदले जाने का मिथक भी तोडा है। यह मिथक उत्तराखण्ड ही नही उ0प्र0 जैसे विशाल राज्य में भी बदला है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में 2014 से यह व्यवस्था बन रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमे जनता के आर्शीवाद पर पूरा भरोसा था जनता के इस भरोसे को समर्पित भाव से निरन्तर कार्य में संलग्न रहते कायम रखने का हमारा प्रयास रहेगा। उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों में अपना स्थान बनाये इसके लिये सभी को सहयोगी बनना होगा। सभी के सहयोग से हम राज्य के समग्र विकास की दिशा में भी आगे बढ़ सकेंगे। मुख्यमंत्री ने अपेक्षा की कि क्षेत्रवासी जनहित से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन मे भी सहयोगी बने ताकि योजनाये शीघ्र धरातल पर दिखाई दे तथा उनका लाभ जनता को मिल सके।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में हमार प्रदेश विकास की दृष्टि से अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 21वीं सदी के तीसरे दशक को उत्तराखण्ड का दशक बताया है। राज्य को विकास की दृष्टि से राजत जयन्ती वर्ष में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिये हम प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार “विकल्प रहित संकल्प“ के ध्येय वाक्य पर काम कर रही है। उन्होंने कहा सरकार की प्राथमिकता है कि जनहित से जुड़ी जो भी योजना हो वह धरातल पर दिखाई दे।

RELATED ARTICLES

मंत्री रेखा आर्या ने आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज में किया मतदान

अल्मोड़ा। राज्य में हो रहे लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने सोमेश्वर के अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय इंटर...

आईजी करन सिंह नगन्याल ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

देहरादून। लोक सभा निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल द्वारा किया गया पोलिंग बूथों का निरीक्षण।...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्कॉलर होम स्कूल स्थित बूथ पर किया मतदान

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को मतदान स्थल स्कॉलर होम स्कूल जूनियर साइड, राजपुर, देहरादून पहुंच कर मतदान किया। इस अवसर पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मंत्री रेखा आर्या ने आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज में किया मतदान

अल्मोड़ा। राज्य में हो रहे लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत कैबिनेट मंत्री और सोमेश्वर विधायक रेखा आर्या ने सोमेश्वर के अटल उत्कृष्ट आदर्श राजकीय इंटर...

आईजी करन सिंह नगन्याल ने किया पोलिंग बूथों का निरीक्षण

देहरादून। लोक सभा निर्वाचन की मतदान प्रक्रिया को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु आईजी गढ़वाल करन सिंह नगन्याल द्वारा किया गया पोलिंग बूथों का निरीक्षण।...

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने स्कॉलर होम स्कूल स्थित बूथ पर किया मतदान

देहरादून। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने शुक्रवार को मतदान स्थल स्कॉलर होम स्कूल जूनियर साइड, राजपुर, देहरादून पहुंच कर मतदान किया। इस अवसर पर...

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

Recent Comments