Friday, April 26, 2024
Home उत्तराखंड राज्य कैबिनेट की बैठक में लिये गए कई अहम निर्णय

राज्य कैबिनेट की बैठक में लिये गए कई अहम निर्णय

देहरादून। राज्य कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में 18 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। यूकेएसएसएससी की विवादित और प्रस्तावित भर्ती परीक्षा उत्तराखंड लोकसेवा आयोग के मार्फत कराने का कैबिनेट ने निर्णय लिया है। कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में हुई। इस दौरान कैबिनेट में प्रदेश में यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया गया। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की पांच भर्ती परीक्षाओं को रद्द कर दिया गया है। ये वे परीक्षाएं हैं जिनके रिजल्ट आने वाले थे। वहीं, यूकेएसएसएससी की सभी आगामी 18 परीक्षाएं अब उत्तराखंड लोक सेवा आयोग कराएगा। ये वे भर्ती परीक्षाएं है जिनके विज्ञापन जारी होने वाले थे। पीएम आवास योजना के तहत आवास विभाग को निशुल्क छह हेक्टेयर भूमि मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्रधानाचार्य के 50 फीसदी पद प्रमोशन से भरे जाएंगे। 500 वर्ग मीटर से कम भूमि पर निर्माण करने वालों को केंद्रीय बिल्डिंग बायलॉज का भी विकल्प मिलेगा। जीएसटी बिल को प्रमोट करने को बिल लाओ, ईनाम पाओ योजना को मंजूरी। पांच नवोदय स्कूल को पीपीपी मोड पर देने का फैसला लिया गया है।
नगर पालिका नियमावली में संशोधन किया गया है। खाद विभाग की नियमावली में संशोधन किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग में भर्ती और प्रमोशन में आ रही अड़चनों के चलते प्रधानाचार्य के पदों को 50 फीसदी पदोन्नति और 50 फीसदी परीक्षा कराकर भर्ती की जाएगी। तकनीकी शिक्षा विभाग, शोध विभाग एवं प्रशिक्षण संस्थान का नाम बदलेगा। प्रदेश में कुछ स्कूलों के विलय किए जाने के प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में भर्ती किए जाने को मंजूरी दी गई है। राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के 5 स्कूलों के संचालन के लिए मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि सोसाइटी के माध्यम से इसका संचालन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

खगोलीय घटनाओं तारामंडल और अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों से रोमांचित हुए छात्र

विकासनगर। सेलाकुई स्थित शिवालिक एकेडमी में प्ले ग्रुप से बारहवीं तक के विद्यार्थियांे के लिए तारामंडल अंतरिक्ष विज्ञान शो का आयोजन किया गया, जो...

Recent Comments