Wednesday, April 24, 2024
Home उत्तराखंड राष्ट्रपति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागरः...

राष्ट्रपति के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी से कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा उजागरः कौशिक

देहरादून। भाजपा ने संसद मे कांग्रेस नेता अधीर रंजन के द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर की गयी टिप्पणी को अमर्यादित और कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा करार दिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस ने मर्यादा की सभी हदे पार कर दी है। कांग्रेस ने राष्ट्रपति के खिलाफ बयानबाजी कर अपना चेहरा फिर उजागर कर दिया है और इससे यह फिर साबित हो गया है कि वह महिला विरोधी, आदिवासी विरोधी है और देश के सर्वाेच्च संवैधानिक पद पर आसीन महिला के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी ने ही निर्देश दिये। कांग्रेस का यह कृत्य संस्कार विहीन, मूल्य विहीन तथा संविधान को चोट पहुचाने वाला है। जब से राष्ट्रपति के पद पर मुर्मू ने नामांकन किया तो कांग्रेस की घृणा उजागर हो गयी और कभी उन्हे रबर स्टेम्प तो कभी अशुभ तक संबोधित करने के बाद अब उन्हे अशोभनीय और अमर्यादित टिप्पणी से नवाजा जा रहा है। कांग्रेस एक गरीब आदिवासी महिला को राष्ट्रपति पद पर पचा नही पा रही है।
उन्होंने कहा की कांग्रेस हमेशा से ही महिला विरोधी रही है और समय समय पर उसका यह चरित्र सामने आता रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश और महिलाओ से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश भाजपा ने आज पूरे प्रदेश मे राष्ट्रपति के अपमान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और पार्टी इसे बर्दाशत नही करेगी। यह सब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के इशारे पर किया जा रहा है और अस्तित्व बचाने मे जुटी कांग्रेस को देश की जनता माफ नही करेगी।

RELATED ARTICLES

डीजीपी ने पुलिस विभाग के बजट के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा पुलिस मुख्यालय सभागार में उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के बजट के सम्बन्ध में एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।...

राष्ट्रपति का देहरादून दौरा, कार्यक्रम स्थल व वीवीआईपी रुट में त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

देहरादून। राष्ट्रपति के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा में ब्रीफिंग...

फिक्की फ़्लो उत्तराखंड चैप्टर ने वास्तु विज्ञान और अंक ज्योतिष पर किया सेमिनार का आयोजन

देहरादून। फिक्की फ़्लो उत्तराखंड चैप्टर ने देहरादून के दून क्लब में वास्तु विज्ञान और अंक ज्योतिष पर सेमिनार का आयोजन किया। डॉ. रुशिका गजारिया,...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

डीजीपी ने पुलिस विभाग के बजट के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक ली

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा पुलिस मुख्यालय सभागार में उत्तराखण्ड पुलिस विभाग के बजट के सम्बन्ध में एक समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई।...

राष्ट्रपति का देहरादून दौरा, कार्यक्रम स्थल व वीवीआईपी रुट में त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिये निर्देश

देहरादून। राष्ट्रपति के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा में नियुक्त किये गये समस्त पुलिस बल को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा में ब्रीफिंग...

फिक्की फ़्लो उत्तराखंड चैप्टर ने वास्तु विज्ञान और अंक ज्योतिष पर किया सेमिनार का आयोजन

देहरादून। फिक्की फ़्लो उत्तराखंड चैप्टर ने देहरादून के दून क्लब में वास्तु विज्ञान और अंक ज्योतिष पर सेमिनार का आयोजन किया। डॉ. रुशिका गजारिया,...

पीआरएसआई देहरादून चैप्टर ने मनाया राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस

देहारदून। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) देहरादून चैप्टर के सदस्यों द्वारा देहरादून में राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2024 धूमधाम के साथ मनाया गया। अतिथियों ने...

Recent Comments