Friday, April 19, 2024
Home उत्तराखंड वन अनुसंधान संस्थान में मनाया गया हिंदी पखवाड़ा

वन अनुसंधान संस्थान में मनाया गया हिंदी पखवाड़ा

देहरादून। वन अनुसंधान संस्थान में 14 से 29 सितंबर तक हिंदी अनुभाग के सौजन्य से हिंदी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस दौरान हिंदी निबंध, हिन्दी टंकण, प्रारूप एवं टिप्पण लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के कार्मिकों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। पखवाड़े का समापन 30 सितंबर को आयोजित राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के दौरान पुरस्कार वितरण के साथ किया गया। डॉ. रेनू सिंह, निदेशक, वन अनुसंधान संस्थान महोदया की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र वितरण किए गए।
इसके अतिरिक्त राजभाषा हिन्दी में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रभागों/कार्यालयों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक मण्डल के सदस्य और पुरस्कार विजेता प्रतिभागी भी उपस्थित थें। कार्यक्रम का शुभारंभ एस. के. थॉमस, कुलसचिव महोदया के स्वागत भाषण से किया गया। पुरस्कार वितरण के उपरांत निदेशक महोदया डॉ. रेनू सिंह ने सभी प्रतिभागियों के उत्साह की सराहना की और उन्हें प्रेरित करते हुए ज्यादा से ज्यादा अपना कार्य राजभाषा हिन्दी में करने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में संचालक शंकर शर्मा, सहायक निदेशक (राजभाषा) ने अपने संबोधन में हिंदी पखवाड़े को सफल बनाने एवं पहले से भी अधिक बढ़-चढ़कर प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सभी प्रतियोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्थान के सभी प्रभागों के प्रमुख, वैज्ञानिक, अधिकारीगण, कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments