Saturday, April 20, 2024
Home उत्तराखंड सरकारी वाहनों का दुरुपयोग बंद करें अफसरः आप

सरकारी वाहनों का दुरुपयोग बंद करें अफसरः आप

देहरादून। आम आदमी पार्टी के गढ़वाल मीडिया प्रभारी रविंद्र सिंह आनंद ने एक बयान जारी कर कहा कि शासन को आवंटित राज्य संपत्ति विभाग की ओर से वाहनों का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान में आया है कि कुछ अफसर सरकारी वाहनों में अपने कुत्ते इत्यादि को घुमा रहे हैं और साथ ही इन वाहनों का उपयोग अफसरों के घर लाई जा रही सब्जी के लिए भी किया जा रहा है जो कि नियम विरुद्ध है।
उन्होंने कहा पूर्व में भी सरकारी वाहनों में अफसरों के बच्चों को सुबह स्कूल छोड़ने एवं छुट्टी होने पर घर छोड़ने की बात भी जगजाहिर है।
उन्होंने आगे कहा उत्तराखंड के अधिकारी अफसर मदमस्त हो गए हैं ,क्योंकि राज्य सरकार का नेतृत्व बहुत कमजोर है। उन्होंने आगे कहा कि सिर्फ गाडियां ही नहीं इन अफसरों द्वारा निचले कर्मचारियों का कई प्रकार से मानसिक उत्पीड़न किया जाता है। उन कर्मचारियों से घर के काम भी करवाए जाते हैं जो सरासर गलत है। उन्होंने आगे कहा कि मुख्य्मंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्यादा अनुभव नहीं है ,इसलिए नौकरशाह सिर पर चढ़ गए हैं। उन्होंने कहा यह उत्तराखंड की जनता के गाढे खून पसीने की कमाई के पैसे का दुरुपयोग है ।जहां एक ओर प्रदेश कर्ज के तले दब रहा है, वहीं दूसरी ओर अफसर मौज उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा उत्तराखंड की प्रगति के लिए यह अच्छे संकेत नहीं है। सरकारी ईंधन एवं सरकारी चालक का दुरुपयोग बंद होना चाहिए और ऐसे बेलगाम अधिकारियों पर लगाम कसी जानी चाहिए जो सरकारी वाहनों को निजी मानते हुए उनके दुरुपयोग के साथ ही कर्मचारियों का शोषण करते हैं।

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments