Saturday, April 20, 2024
Home उत्तराखंड साहसिक पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बन रहा उत्तराखंडः सतपाल महाराज

साहसिक पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बन रहा उत्तराखंडः सतपाल महाराज

देहरादून। दुबई में आयोजित चार दिवसीय अरेबियन ट्रैवल मार्केट (एटीएम) का सोमवार को शुभारंभ किया गया। 09 से 12 मई तक आयोजित होने वाले एटीएम के पहले दिन पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तराखंड पर्यटन के पवेलियन के साथ-साथ मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और इंडिया टूरिज्म पवेलियन का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने एटीएम में लगे उत्तराखण्ड समेत विभिन्न राज्यों के स्टॉलों का अवलोकन भी किया।
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखण्ड साहसिक खेलों का खजाना है। ऐसे में उत्तराखण्ड साहसिक पर्यटन गतिविधियों का केंद्र बन रहा है। यहां रोमांच से भरपूर साहसिक पर्यटन की अमीम संभावना है। प्रदेश में साहसिक खेलों की संभावनाओं और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार की ओर से प्रति वर्ष उत्तराखण्ड एडवेंचर फेस्ट जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। दुबई समेत दुनिया भर में बसने वाले भारतीय मूल के लोगों से अपील करते हुए पर्यटन मंत्री ने कहा कि एक बार उत्तराखण्ड अवश्य आएं। उत्तराखण्ड में हिमालय की सुंदर चोटियों व विश्व प्रसिद्ध चारधाम समेत गंगा, यमुना जैसी प्रमुख नदियों का उद्गम स्थल भी है। जहां आप पुण्य लाभ कमाने के साथ प्रकृति का आनंद उठा सकते हैं। इस अवसर पर अपर महानिदेशक केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय रूपिंदर बराड़, दुबई में भारत के महावाणिज्य दूत डॉ. अमन पुरी, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं प्रबंध निदेशक मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड भोपाल शिव शेखर शुक्ल, उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद बोर्ड के अपर निदेशक विवेक सिंह चैहान, नैनीताल जिला पर्यटन अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय सहित कई गणमान्य आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments