Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड सीडीओ ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री आदि व्यवस्थाओं का जायजा...

सीडीओ ने आपदा प्रभावित क्षेत्र में राहत सामग्री आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया

देहरादून। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देशों के अनुपालन में आपदा प्रभावित क्षेत्र सरखेत में जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत बचाव कार्य संचालित करते हुए जन जीवन को सामान्य बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक दिवस में किए जा रहे आपदा राहत कार्यों की समीक्षा एवं माॅनिटरिंग करते हुए अधिकारियों को निरंतर दिशा-निर्देश दिए जा रहे। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान द्वारा आपदाग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण करते हुए प्रभावित परिवारों, व्यक्तियों हेतु जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही सहायता, राहत सामग्री, आदि व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थनों पर बनाए जा रहे टाॅयलेट शौचालय आदि कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। साथ ही रेस्क्यू आॅपरेशन में लगी टीमों से स्थिति के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने नगर निगम, पशुपालन, जिला पंचायत आदि विभागों सहित डेंगू मलेरिया अधिकारी को क्षेत्र में सफाई के साथ ही दवाईयों का छिड़काव, मृत पशुओं के शवों का नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश दिए।
जिला प्रशासन द्वारा आपदा में मृतक पंकज बुटोला के परिजन को 4 लाख अहेतुक सहायता का चैक दिया गया। विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों को युद्ध स्तर पर संपादित किया जा रहा है साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर के साथ ही घर-घर जाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बाल विकास विभाग द्वारा प्रभावित लोगों को पोष्टिक आहार (खजूर, मैगी, अण्डे, मुरमुरे, बिस्कुट, चने) वितरित किए गए। जिला आपदा परिचालन केन्द्र से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद में कुल 08 मार्ग बन्द है, जिनमें राज्य मार्ग 1, अन्य जिला मार्ग-1, ग्रामीण मार्ग 6 शामिल है, जिन्हे खोले जाने की कार्यवाही गतिमान है।

RELATED ARTICLES

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments