Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड सुराज सेवा दल ने की ऊर्जा निगम के एमडी को बर्खास्त करने...

सुराज सेवा दल ने की ऊर्जा निगम के एमडी को बर्खास्त करने की मांग

देहरादून। सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी ने एक बार फिर ऊर्जा निगम में भारी धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि ऊर्जा निगम और पिटकुल के एमडी अनिल कुमार यादव पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। उन्होंने कहा कि एमडी अनिल कुमार ना सिर्फ एक ही व्यक्ति की कंपनी को चार-चार काम दे रहे हैं, बल्कि एक ही परिवार और उसके रिश्तेदार को कंपनी में अलग-अलग दिखाकर काम दिया गया और करोड़ों रुपए को ठिकाने लगाया गया है।
उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम और पिटकुल के एमडी अनिल कुमार यादव पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं, लेकिन सरकार उनके द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की सीबीआई, एसआईटी या विजिलेंस से जांच नहीं करवा रही है। रमेश जोशी का कहना है कि ऊर्जा निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की वजह से आज प्रदेशवासियों को बिजली महंगी मिल रही है। इसका खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है। अनिल यादव को दो-दो जगह का एमडी बनाया गया है। पिटकुल और ऊर्जा निगम दोनों जगहों पर तैनाती मिलने पर यादव अपने चहेतों को लाभ पहुंचा रहे हैं। प्रदेश के करोड़ों रुपए को ठिकाने लगा रहे हैं। यादव पर मुख्य अभियंता रहते हुए भी आरोप लगे हैं, जब उन्होंने सारे नियमों को ताक पर रखकर एक ही कंपनी के नाम पर तीन-तीन ड्राफ्ट जारी कर दिए। रमेश जोशी ने पिटकुल के सभी टेंडरों की जांच किए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि प्रदेश में जीरो टॉलरेंस की सरकार बैठी हुई है। ऐसे में क्या इन अधिकारियों के ऊपर कारवाई नहीं करनी चाहिए, क्योंकि जिन कंपनियों को टेंडर में शामिल किया गया, उनके बैंक ड्राफ्ट एक ही बैंक एक ही शाखा से कैसे बन गए। उन्होंने यहां तक आरोप लगाया कि एमडी यादव, एमडी नहीं बल्कि ठेकेदार हैं, उनकी एक फर्म है और उन्होंने अपने बेटे के खातों से ठेकेदारों को भुगतान किया है। रमेश जोशी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर भ्रष्टाचार में लिप्त ऊर्जा निगम के एमडी को बर्खास्त नहीं किया गया, तो सेवादल को आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

RELATED ARTICLES

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments