Saturday, April 20, 2024
Home उत्तराखंड सूबे में मनाया जायेगा संस्कृत सप्ताह

सूबे में मनाया जायेगा संस्कृत सप्ताह

देहरादून। संस्कृत शिक्षा के संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार को लेकर प्रदेशभर में संस्कृत सप्ताह मनाया जायेगा। जिसका शुभारम्भ आगामी 8 अगस्त को राजभवन देहरादून से किया जाएगा। संस्कृत सप्ताह का संचालन राज्यभर में 14 अगस्त तक किया जायेगा। संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक जनपद में एक-एक संस्कृत ग्राम घोषित किये जायेंगे, जिनके चयन के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं। विभाग में लंबे समय से रिक्त चल रहे विभिन्न पदों को प्रतिनियुक्ति एवं आउटसोर्स के माध्यम से शीघ्र भरने के निर्देश निदेशक संस्कृत शिक्षा को दे दिये गये हैं।
सूबे के संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ0 धन सिंह रावत ने आज हरिद्वार स्थित संस्कृत अकादमी में संस्कृत शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में डॉ0 रावत ने देववाणी संस्कृत के व्यापक प्रसार एवं संस्कृत शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिये। विभागीय मंत्री ने बताया कि आगामी 8 अगस्त से प्रदेशभर में संस्कृत सप्ताह मनाया जायेगा। जिसका शुभारम्भ राजभवन देहरादून से किया जायेगा। इस दौरान लोगों को संस्कृत भाषा के प्रति जागरूक किया जायेगा साथ ही वेद, पुराण एवं उपनिषदों सहित संस्कृत ग्रंथों की जानकारी उपलब्ध कराई जायेगी। डॉ0 रावत ने कहा कि संस्कृत के गौरव को पुनः प्राप्त करने के लिये इसका प्रचार-प्रसार किया जाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि संस्कृत राज्य की द्वितीय राजकीय भाषा है, इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये प्रत्येक जनपद में एक-एक संस्कृत ग्राम घोषित किये जायेंगे, जिस हेतु विभागीय अधिकारियों को चयन प्रक्रिया शुरू करने को कहा गया है। संस्कृत शिक्षा मंत्री ने बताया कि चयनित संस्कृत ग्रामों में संस्कृत भाषा का संवर्धन किया जायेगा साथ ही संस्कृत भाषा के महापुरूषों एवं विद्वानों के जन्मदिवस के उपलक्ष्य पर संस्कृत महोत्सव आयोजित किये जायेंगे। डॉ0 रावत ने बताया कि संस्कृत शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को प्रतिनियुक्ति के आधार पर शीघ्र भरा जायेगा। इसके लिये संस्कृत शिक्षा निदेशक को निर्देश दिये हैं।

RELATED ARTICLES

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

मानवाधिकार संगठन ने छात्रों के लिए आयोजित की निबंध प्रतियोगिता

देहरादून। मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा भगवान महावीर के 2550 में निर्वांण वर्ष के शुभ अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन के...

सीईओ ने की सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी वी आर सी पुरुषोत्तम ने लोकतंत्र के महापर्व में प्रदेश के सभी मतदाताओं से 19 अप्रैल को मतदान...

राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के लक्ष्य को गति देगा भाजपा का एक-एक वोटः महेंद्र भट्ट

देहरादून। भाजपा ने अपने हर वोट को राष्ट्र निर्माण और 2047 तक विकसित भारत के प्रयासों को गति देना वाला बताया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

उत्तराखंड से चैंकाने वाले आयेंगे लोकसभा चुनाव नतीजेः राजीव महर्षि

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने आज दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी...

Recent Comments