Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड सेब दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने की शिरकत

सेब दिवस पर कैबिनेट मंत्री ने की शिरकत

टिहरी। ऐदी गांव के नारायण उद्यान में सेब दिवस कार्यक्रम में प्रदेश के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने शिरकत की। गणेश जोशी ने दीप प्रज्वलित कर सेब दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा किसानों को नई टेक्नोलॉजी के साथ कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। जिसका फायदा हर किसान को मिल रहा है। उन्होंने कहा हम पांच साल में बागवानी के क्षेत्र हिमाचल तक पहुंच जाएंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर गणेश जोशी ने कहा आने वाले समय में उत्तराखण्ड में भी ट्रेनिंग दी जायेगी। इस मौके पर उन्होंने फल पट्टी की घोषणा भी की। गणेश जोशी ने सभी किसानों बागवानी तक सड़क, पानी एवं बिजली पहुंचने के लिए उद्यान सचिव शैलेश बगोली को निर्देश दिए। साथ ही जंगली जानवरों से खेती की सुरक्षा के लिए बजट में बढ़ोतरी के निर्देश दिए। गणेश जोशी ने कहा अखरोट के क्षेत्र किसान काम कर अपनी आय मजबूत कर सकते हैं। कबीना मंत्री ने नारायण सिंह पावर सोलर प्लांट का भी उद्घाटन किया। कार्यक्रम में उद्यान डायरेक्टर ने कहा लगभग 500 किसानों ने बगीचे लगाएं हैं। जिसमें 30 उन्नत किसानों को सम्मनित किया गया. यह एक मिशन की शुरुआत है।

RELATED ARTICLES

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

निरंकारी मिशन ने किया मानव एकता दिवस एवं रक्तदान शिविर का आयोजन

हरिद्वार। निरंकार प्रभु ने हमें जो मानव जीवन दिया है। इसका प्रत्येक पल मानवता के प्रति समर्पित हो सके। परोपकार का ऐसा सुंदर भाव...

गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है: स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती

हरिद्वार। श्रीगीता विज्ञान आश्रम के परमाध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी विज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा है कि गायत्री मंत्र की महिमा अपरंपार है। गायत्री मंत्र का...

कांग्रेस के घोषणा पत्र में बहुसंख्यकवाद का कोई जिक्र नहीं-मदन कौशिक घोषणा पत्र में स्पष्टता नहीं

हरिद्वार। नगर विधायक मदन कौशिक ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर सवाल खड़े करते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति कर...

खगोलीय घटनाओं तारामंडल और अंतरिक्ष विज्ञान के रहस्यों से रोमांचित हुए छात्र

विकासनगर। सेलाकुई स्थित शिवालिक एकेडमी में प्ले ग्रुप से बारहवीं तक के विद्यार्थियांे के लिए तारामंडल अंतरिक्ष विज्ञान शो का आयोजन किया गया, जो...

Recent Comments