Thursday, April 25, 2024
Home उत्तराखंड हरिद्वार में कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

हरिद्वार में कांग्रेस ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

हरिद्वार। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में कांग्रेस ने मंगलवार को हरिद्वार में भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। महानगर कांग्रेस की तिरंगा यात्रा हरिद्वार में आर्य नगर चैक से अग्रसेन चैक तक निकली। यात्रा का कई जगह फूलों से स्वागत किया गया। हरिद्वार जनपद के प्रभारी पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने इस दौरान भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला।
सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के सभी लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के तिरंगा यात्रा कार्यक्रम की घोषणा होते ही भाजपा ने भी पूरे देश में हर घर तिरंगा लगाने का फरमान जारी कर दिया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने जो झंडे मंगाए हैं वह भी चाइना से हैं। तिरंगे के नाम पर चाइना को मालामाल कर दिया। उन्होंने कहा कि इससे भाजपा का चाल चरित्र का मालूम चलता है कि भाजपा का नारा स्वदेशी अपनाओ कितना सही है। यात्रा के संयोजक पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने हरिद्वार में हाल ही में भाजपा के ही दो नेताओं की बीच मारपीट पर बोलते हुए भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शहर में नशे के कारोबार को भाजपा का संरक्षण प्राप्त है यह इस प्रकरण से जाहिर भी हो चुका है। ज्वालापुर विधायक ने कहा कि तिरंगा यात्रा से कांग्रेस देशभर में भारत जोड़ो का नारा दे रही है। पूर्व दर्जाधारी डॉ संजय पालीवाल ने कहा कि 9 लेकर 15 अगस्त तक प्रतिदिन यात्रा निकाली जाएगी तथा क्षेत्रवार जो भी कांग्रेसजन घर बैठे हैं उन्हें जगाने का कार्य किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि जैसा जोश पहले दिन देखने को मिला इसी जोश को बरकरार रखना है। 2024 में लोकसभा चुनाव में जनता इस सरकार से पूरा हिसाब लेगी और इस सरकार को उखाड़ने का कार्य करेगी। मेयर अनिता शर्मा,राज्य मंत्री संतोष चैहान तथा महिला जिलाध्यक्ष विमला पांडे ने कहा कि महिलाओं का दो वक्त का चूल्हा नहीं जल पा रहा है,राशन में गेहूं बंद कर दिया है तथा गरीबों के सफेद राशन कार्ड जेल भेजे जाने का भय दिखाकर रद्द कर दिए गए। ऐसी हिटलरशाही सरकार के दिन पूरे हो गए हैं।

RELATED ARTICLES

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

स्कूल बस खाई में गिरी, दो बच्चे घायल, मचा हड़कंप

पिथौरागढ़। एक स्कूल बस सड़क से करीब 50 फीट नीचे खाई में गिर जाने से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि बस एक पेड़...

हनुमान जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा

देहरादून। हनुमान जयंती पर राजधानी देहरादून जयश्री राम के जयकारों से गूंज उठी। शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। वहीं देहरादून सहित प्रदेशभर के...

केंद्रीय शिक्षा सचिव ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

देहरादून। केंद्रीय सचिव स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता संजय कुमार ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए राज्य का भ्रमण किया। राज्य...

ड्रग्स सिंडीकेट की कमर तोड़ती दून पुलिस

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मादक पदार्थांे की तस्करी पर प्रभावी रोकथाम लगाने तथा मादक पदार्थाे की तस्करी में लिप्त आदतन नशा तस्करांे...

Recent Comments