Saturday, December 2, 2023
Home उत्तराखंड 20 हजार के फरार बदमाश को दबोचा

20 हजार के फरार बदमाश को दबोचा

लक्सर। लक्सर कोतवाली पुलिस ने 20 हजार के इनामी बदमाश को बिजनौर के जुझैला गांव से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम दीपक उर्फ पंडित है, आरोपी लूट की घटना में फरार चल रहा था।
बता दें कि आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर लक्सर क्षेत्र के एक स्टोन क्रशर पर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। तब से ही आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। इस बीच हरिद्वार के एसएसएपी अजय सिंह ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इस पर 20 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया। तब से ही पुलिस टीम आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी थी। बुधवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम आरोपी को यूपी के बिजनौर स्थित ग्राम जुझैला से गिरफ्तार किया।
लक्सर सीओ विवेक कुमार ने बताया कि हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर लगातार वांछित चल रहे इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में लूट के आरोपी 20 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया गया है।

RELATED ARTICLES

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

लेआउट के अनुरूप कार्य शीघ्र पूर्ण करेंः पांडे

देहरादून। सचिव मुख्यमंत्री/आयुक्त गढ़वाल विनय शंकर पांडे ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ले आउट के अनुरूप सभी तैयारी के कार्य शीघ्र पूर्ण...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को...

कर्तव्य पथ परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में कर्तव्य पथ, दिल्ली में आयोजित परेड में शामिल स्वयंसेवकों ने शिष्टाचार...

वैज्ञानिकों एवं विशेषज्ञों ने हर तरह की आपदाओं में होने वाली जान-माल की क्षति कम करने के उपायों पर किया गहन मंथन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम इस वैश्विक सम्मेलन में पहुंच कर दुनिया भर से आये विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों से मुलाकात की।...

Recent Comments