Sunday, May 5, 2024
Home राजनीति जनता अब गुमराह होने वाली नहीं : आर्येंद्र

जनता अब गुमराह होने वाली नहीं : आर्येंद्र

विकासनगर। कांग्रेस के चुनाव संचालन समिति के कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि पिछले पंद्रह वर्षां से भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने सहसपुर की जनता के साथ छल किया है। क्षेत्र के विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया। भाजपा विधायक ने सत्ता में रहते हुए शीशमबाड़ा प्लांट को हटाने के लिए कोई पैरवी नहीं की। अब कार्यकाल समाप्त हो गया तो शीशमबाड़ा प्लांट अन्यत्र शिफ्ट करने का दावा करते हैं। लेकिन जनता अब गुमराह होने वाली नहीं है।

रविवार को आर्केडिया में जनसंपर्क अभियान के दौरान कांग्रेस के चुनाव संचालन समिति के कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा ने कहा कि इस बार सहसपुर की जनता का आशीर्वाद उन्हें मिला तो उनका पहला कार्य शीशमबाड़ा प्लांट को हटाने का होगा। उसके बाद क्षेत्र में अटके पड़े विकास कार्यों को कराना है। कहा कि सहसपुर क्षेत्र का अधिकांश क्षेत्र पेयजल जैसे संकट से जूझ रहा है। स्वास्थ्य सेवायें क्षेत्र की बदहाल हैं। पूरे शिमला बाईपास रोड पर लाखों की आबादी के बावजूद कोई अस्पताल नहीं है। बुखार और सिरदर्द जैसी दवाओं के लिए लोगों को देहरादून के अस्पतालों के चक्कर काटने पड़ते हैं। कहा कि क्षेत्र की जनता को सबसे पहले मूलभूत सुविधायें उपलब्ध कराई जाएंगी। इस मौके पर कमल रावत, विजय भड़ाना, धर्मानंद बोड़ाई, मुक्की रावत और अभिषेक मैठाणी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

पंजाब में कांग्रेस की प्रत्याशी लिस्ट जारी,देखिये कौन है इनमे शामिल  

पंजाब भाजपा और आप के बाद अब कांग्रेस ने भी अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की पहली सूची...

भाजपा के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी,देखिये कौन बना किस जगह का प्रत्याशी  

उत्तरप्रदेश में चुनाव का माहौल काफी गर्मागर्मी का बना हुआ है इस बीच भाजपा ने कई अटकलों को दूरं करते हुए अपने प्रत्याशियों की...

भाजपा के बाद कांग्रेस को बड़ा झटका,पार्टी को छोड़ जोगिंदर सिंह मान थाम सकते है आप का हाथ   

विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह के भांजे और कांग्रेस के कद्दावर दलित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

संस्कृत शिक्षा सचिव व संस्कृत विश्वविद्यालय के कुुलपति ने राज्यपाल से की भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को राजभवन में संस्कृत शिक्षा सचिव चंद्रेश कुमार यादव एवं उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय के...

कोविड वैक्सीन मामले की उच्चस्तरीय जांच होः कांग्रेस

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेज कर मांग की है कि कोविड रोधी टीके कोविशिल्ड प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच...

भगवान राम और शिव पर टिप्पणी अमर्यादित, समाज को लड़ाने की राजनीति कर रहे खड़गेः भट्ट

देहरादून। भाजपा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के विवादास्पद बयान पर हमला करते हुए कहा कि देश समाज को लड़ाने की राजनीति करने...

उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस ने रेवन्ना सेक्स स्कैंडल में केंद्र सरकार पर उठाए सवाल

देहरादून। उत्तराखण्ड महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष आशा मनोरमा डोबरियाल ने पासपोर्ट अधिकारी के माध्यम से विदेश मंत्री एसजय शंकर को एक ज्ञापन प्रेषित किया...

Recent Comments