Sunday, May 19, 2024
Home उत्तराखंड कॉलोनी में घूमता हुआ गुलदार सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

कॉलोनी में घूमता हुआ गुलदार सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

ऋषिकेश। शास्त्री नगर में गुलदार की धमक से लोगों में दहशत का माहौल है। कॉलोनी में घूमते हुए गुलदार की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। लोगों ने इस मामले की जानकारी वन विभाग को देते हुए गश्त बढ़ाने के साथ साथ पिंजरा लगाने की मांग की है।
इन दिनों ऋषिकेश के आबादी वाले क्षेत्रों में गुलदार की चहलकदमी ने लोगों को दहशहत में डाल दिया है। रात को लोग अपने घरों से निकलने में घबरा रहे हैं। ताजा मामला हरिद्वार रोड स्थित शास्त्री नगर का है। शास्त्री नगर में बीती रात करीब 1 बजे गुलदार को घूमते हुए देखा गया। गुलदार का वीडियो एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह से बेखौफ गुलदार लोगों के घरों के सामने से गुजर रहा है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग को इस बात की जानकारी दी है। साथ ही इस क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग भी की है। ऋषिकेश रेंजर ललित प्रसाद नेगी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद क्षेत्र में गश्त बढ़ाने के लिए कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया है। जल्द ही इस क्षेत्र में पिंजरा लगा दिया जाएगा। उन्होंने कहा वन्य जीवों के साथ-साथ लोगों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।

RELATED ARTICLES

एबीवीपी ने चलाया स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान

विकासनगर। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा विकासनगर विधानसभा के स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जो एक महिने तक चलाया...

हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पलटी

विकासनगर। हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार चकराता कालसी मार्ग पर चकराता से 2 किलोमीटर पहले कैंट कार्यालय के समीप अनियंत्रित...

यमनोत्री मार्ग पर लगा चारधाम यात्रियों का जमावड़ा

विकासनगर। चार धाम यात्रा में यात्रियों की भीड़ में अभी तक कोई कमी नजर नहीं आ रही है। इस बार यात्रा में यात्रियों की...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

एबीवीपी ने चलाया स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान

विकासनगर। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा विकासनगर विधानसभा के स्कूलों में परिषद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जो एक महिने तक चलाया...

हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर पलटी

विकासनगर। हरियाणा से चकराता घूमने आ रहे पर्यटकों की कार चकराता कालसी मार्ग पर चकराता से 2 किलोमीटर पहले कैंट कार्यालय के समीप अनियंत्रित...

यमनोत्री मार्ग पर लगा चारधाम यात्रियों का जमावड़ा

विकासनगर। चार धाम यात्रा में यात्रियों की भीड़ में अभी तक कोई कमी नजर नहीं आ रही है। इस बार यात्रा में यात्रियों की...

कार की अज्ञात वाहन से आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

हल्द्वानी। देर रात रामनगर हल्द्वानी मार्ग पर गैबुआ के समीप एक ऑल्टो कार और अज्ञात वाहन की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई है। इस...

Recent Comments